Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विरोध- प्रदर्शन

    पेट्रोल डीजल की कीमतों को जानबूझकर बढ़ाया गया, 18 को होगा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

    ShagunBy ShagunSeptember 16, 2017 विरोध- प्रदर्शन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 605

    कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त है जनता, भाजपा की गरीब विरोधी नीति का नमूना

    लखनऊ, 16 सितम्बर। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में हो रही भारी बढ़ोत्तरी की वजह से आज कमरतोड़ मंहगाई से जनता त्रस्त है। जबसे केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सत्ता में आयी हैं तबसे पेट्रोल, डीजल के मूल्य में व्यापक वृद्घि से प्रदेश का किसान-मजदूर-नौजवान-महिलाएं सहित हर वर्ग बढ़ रही मंहगाई से पीड़ित है। वर्तमान केन्द्र की सरकार जब सत्ता में आयी थी उस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का जो मूल्य था आज उसके मूल्य में 52 प्रतिशत कमी हो गयी है, फिर भी देश और प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें केन्द्र की सरकार द्वारा 11बार सेन्ट्रल एक्साइज में (पेट्रोल में 133. 47प्रतिशत और डीजल में भारी बढ़ोत्तरी करने एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगाये गये वैट से आज इनके मूल्य बेतहाशा बढ़ गये हैं। इसी प्रकार देश भर में सब्सिडी वाली रसोई गैस के सिलेण्डर में 75रूपये एवं मिट्टी के तेल के दामों में भी भारी वृद्घि की गयी है जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

    उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की इन जनविरोधी नीतियों एवं पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस एवं मिट्टी के तेल के मूल्य में भारी वृद्घि से रोजमर्रा उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्री केजे अल्फोंस द्वारा पेट्रोल की कीमतों की लगातार वृद्घि को जायज ठहराना भाजपा की गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है।

    प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर, सांसद के निर्देशानुसार आगामी 18सितम्बर को प्रदेश की समस्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा पेट्रोल, डीजल के दामों में हुई बेतहाशा वृद्घि के चलते देश एवं प्रदेश में बढ़ती हुई मंहगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिये जाने की मांग करेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Widespread Protest Against NSA: Demonstrations in Lucknow Against Action Taken Against Satyam Verma and Akriti

    NSA पर भारी विरोध: सत्यम वर्मा और आकृति पर कार्रवाई के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन

    Smart Meters Turn into ‘Smart Cheaters’: Aam Aadmi Party Launches State-wide Protest, Accuses Yogi Government of Looting the Public.

    स्मार्ट मीटर बन गए ‘स्मार्ट चीटर’: आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी आक्रोश, योगी सरकार पर लूट का आरोप

    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    Bank Employees Intensify Struggle for 5-Day Banking! Work Performed Wearing Black Armbands; 'Work-to-Rule' Campaign Resumes.

    5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का संघर्ष तेज! काला फीता बांधकर किया कार्य, वर्क टू रूल फिर शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading