नमामि गंगे का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री श्री महेंद्र सिंह ने आज कानपुर में नमामि गंगे परियोजना का निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नमामि गंगे से सम्बंधित योजना पर विस्तार से चर्चा की।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर मुख्यमंत्री कानपुर गए थे। मुख्यमंत्री श्री योगी ने कानपुर दौरे के दौरान सीसामऊ में बने सेल्फी पॉइंट पर अपनी पहली सेल्फी क्लिक कर सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया।
- दिलीप अग्निहोत्री






