लखनऊ, 14 फरवरी 2019: उच्च शिक्षा में 13 प्वाइंट रोस्टर को दलित, पिछड़ों के लिए दमनकारी बताते हुए इसके विरोध और 200 प्वाइंट रोस्टर की बहाली की मांग को लेकर बुद्धवार को दोपहर में समाजवादी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के हजारों कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज, लखनऊ स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लिए अखिलेश यादव जिंदाबाद और तानाशाही मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर समाजवादी अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सर्वेश आंबेडकर ने कहा कि सरकार द्वारा थोपी गई रोस्टर प्रणाली के विरूद्ध सड़क से संसद तक जोरदार विरोध किया जाएगा।

सपा एससी/एसटी के प्रदर्शन के दौरान सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश को नाकाम करने के चक्कर मे आग की लपटें कभी पुलिस वालों पर गिर रही थीं, तो कभी मीडिया के लोगों पर, कई बार तो कार्यकर्ता भी आग की लपटों की ज़द में आ गए थे। ग़नीमत रही के कोई हादसा नही हुआ।







