लखनऊ,21 जुलाई 2019: सोनभद्र में हुए नरसंहार को लेकर आज अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के छात्रों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला परिसर में फूंका और योगी, मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगायें।
पुतला दहन करने वाले छात्रों की मांग थी कि सोनभद्र मामले की सतही जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो इसके साथ ही पीड़ित परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा, नौकरी दी भी जाये।






