नागरिकता संशोधन कानून (सीएए- सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में दिल्ली के शाहीनबाग में चल रहे महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को हुसैनाबाद स्थित घण्टाघर पर दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
दर्जनों की संख्या में महिलाएं अपने हाथों में नो सीएए–नो एनआरसी‚ सेव कांस्टीट्यूशन‚ हिन्दू–मुस्लिम सिख–ईसाई‚ आपस में सब भाई–भाई‚ वी रिजेक्ट सीएए–एनआरसी‚ इंकिलाब जिन्दाबाद जैसे नारे लिखे कागज हाथों में पकड़े घण्टाघर पर प्रदर्शन कर रही हैं।
प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे‚ लेकिन महिलाओं ने प्रदर्शन के शांतिपूर्ण होने की बात कहते हुए हटने से मना कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी मिली है कि नागरिकता संशोधन क़ानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ लखनऊ के घंटाघर पर महिलाओं की अगुवाई में कल से जारी प्रदर्शन के दौरान आज पुलिस तीन लोगों को उठा कर चौक कोतवाली ले गयी है।