उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जीवों के प्रति बहुत संवेदनशील है। वह स्वयं शाकाहारी है, साथ ही पशुपक्षियों से उन्हें लगाव है। यही कारण था कि कई दिन से पड़ रही ठंड को देखते हुए वह लखनऊ के चिड़ियाघर का निरीक्षण करने पहुंच गई।

यहां के पशु- पक्षियों के लिए ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे उपायों का उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया। इस संबन्ध में यहां के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इसी के साथ भीषण ठंड में चिड़ियाघर की अन्य व्यवस्थाओ का भी जायजा लिया।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री






