लखनऊ, 14 सितम्बर 2019: स्थानीय निकाय निदेशालय के सभागार मे उत्तर प्रदेश आईएफ़एस संघ की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदम व अधिकारियों के प्रति रवैये पर चर्चा के साथ ही नये पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस बैठक में संघ के 66 सदस्यों की सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नये कार्यकारिणी में पवन कुमार शर्मा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को अध्यक्ष चुना गया। सुनील पांडेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव को संरक्षक चुना गया।
इसके साथ ही इस संघ के बिभाष रंजन, मुख्य वन संरक्षक को उपाध्यक्ष, सुनील चौधरी महासचिव, सुजोय बनर्जी सांस्कृतिक मंत्री, डाक्टर अनिरूद्ध पांडेय कोषाध्यक्ष, प्रखर मिश्र संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। इसी तरह कार्यकारिणी में सुनील दुबे, रमेश पाण्डेय, एन॰के॰जानू, वी॰के॰ जैन, आदिति शर्मा, रवि सिंह, अखिलेश कश्यप, मनोज खरे, काशदीप बधावन, अविनाश कुमार सिंह, आशुतोष जायसवाल, श्रद्धा यादव, दीक्षा भंडारी, मुकेश कुमार चयनित हुए। एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। इसके साथ ही उम्मीद जतायी कि नई कार्यकारिणी सदस्यों के हित में नए जोश के साथ कार्य करेगा।