लखनऊ, 01जुलाई, 2020: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर आज बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की छात्रसभा इकाई ने विश्वविद्यालय में जगह जगह वृक्षारोपण किया.
उसके उपरांत छात्रों ने गेट नंबर तीन से सरोजनीनगर विधानसभा होते हुए मोहनलालगंज विधानसभा तक जगह जगह मास्क वितरण किया, एवम् करोना महामारी की लोगों को जानकारी दी, जिसका समापन विधायक अमरीश पुष्कर जी द्वारा किया गया।
इस मौके पर छात्र, समाजवादी छात्र सभा इकाई अध्यक्ष आशीष कनौजिया, रितिक अभिषेक इमरान आदि छात्र उपस्थित रहे.







