कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी से गरमाया माहौल; डॉ. राजेश्वर सिंह की छवि पर हमला, ईडी का जिक्र समर्थकों का सड़क पर हल्ला बोल
लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर “देश लूटने” जैसे सनसनीखेज आरोपों ने यूपी की राजनीति में आग लगा दी है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और सरोजनीनगर MLA सिंह को निशाना बनाते हुए राय ने ईडी को “डराने का हथियार” बताया, बिना सबूतों के गंभीर इल्जाम लगाए। भाजपा ने इसे पूरी तरह फर्जी और राजनीतिक साजिश करार दिया, सिंह की ईमानदार छवि और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का हवाला देते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया।

पार्टी नेताओं का कहना है कि सिंह के सेवाकाल में माफिया और आर्थिक अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से विपक्षी घबराए हुए हैं, इसलिए तथ्यहीन हमले कर रहे हैं।
समर्थकों का गुस्सा फूटा: शहीद पथ तिराहे पर होटल हॉलिडे इन के सामने सुबह 11 बजे से सैकड़ों लोग जुटे, अजय राय के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी ऐसी बयानबाजी जारी रही तो और बड़ा विरोध होगा।
प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस तैनात कर हालात पर नजर रखी, फिलहाल कोई अप्रिय घटना नहीं। सरोजनीनगर की जनता ने साफ कहा: सिंह के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान है ये!






