Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, December 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उत्तर प्रदेश में बिजली संकट: गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बदतर

    ShagunBy ShagunJune 14, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,110

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबीनार में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपनी पीड़ा बयां की। उपभोक्ताओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे का बिजली रोस्टर केवल कागजों तक सीमित है, जबकि वास्तव में 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लगातार लोकल ब्रेकडाउन और ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि अभियंता ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं को कार्रवाई के डर से छुपा रहे हैं, जबकि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन वाहवाही लूटने में व्यस्त है।

    उपभोक्ताओं ने बताया कि मई, जून और जुलाई की भीषण गर्मी में बिजली की जरूरत सबसे ज्यादा है, लेकिन आपूर्ति बेहद कमजोर है। RDSS (रिवाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत लगाए गए एरियल बंच कंडक्टर (ABC) की गुणवत्ता घटिया होने के कारण वे बार-बार जल रहे हैं। ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर भी लगातार खराब हो रहे हैं। इसके अलावा, समय पर ब्रेकडाउन ठीक न होने का एक बड़ा कारण संविदा कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी है। गर्मी शुरू होने से पहले पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के निर्देश पर लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों की छटनी की गई, जिसके चलते मैनपावर की कमी ने उपभोक्ताओं को और परेशान किया है।

    उपभोक्ताओं ने बिजली शिकायत हेल्पलाइन 1912 पर भी गुस्सा जाहिर किया। उनका कहना है कि शिकायतों को बिना समाधान के ही फर्जी रिपोर्ट बनाकर बंद कर दिया जाता है, ताकि उपभोक्ता मुआवजे की मांग न कर सकें। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा, “पिछले साल की तुलना में इस बार बिजली आपूर्ति की स्थिति और खराब है। RDSS योजना में करोड़ों-अरबों रुपये खर्च हुए, लेकिन सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है। बिजली कंपनियां इस मामले में गंभीर नहीं हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि उपभोक्ता परिषद जल्द ही इस मुद्दे को विद्युत नियामक आयोग के सामने उठाएगा और बिजली कंपनियों की सुनवाई में भी इसे जोर-शोर से रखेगा।

    वेबीनार में नोएडा, गाजियाबाद, जौनपुर, मऊ, फर्रुखाबाद, बलिया, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, देवरिया, प्रतापगढ़, महोबा, पलिया, केस्को कानपुर, लखनऊ, झांसी, हिडन क्षेत्र, सहारनपुर, एटा, मैनपुरी सहित कई जिलों के उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कमी के कारण लोग गर्मी में त्रस्त हैं।

    उपभोक्ता परिषद ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ट्रांसफार्मर और कंडक्टर की गुणवत्ता सुधारी जाए, और छंटनी किए गए कर्मचारियों को बहाल कर मैनपावर की कमी को दूर किया जाए।

    Shagun

    Keep Reading

    Tata proposes major investments in Uttar Pradesh, from AI city to defense; Yogi Adityanath expresses pride over UNESCO's recognition of Diwali.

    यूपी में टाटा का बड़ा निवेश प्रस्ताव, एआई सिटी से डिफेंस तक; दीपावली को यूनेस्को की मान्यता पर योगी का गर्व

    DU student Chitra Singh has leveled harassment allegations against a professor and the Head of Department, creating a stir by announcing her decision to reject her degree.

    डीयू छात्रा चित्रा सिंह ने प्रोफेसर और HOD पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, डिग्री ठुकराने का ऐलान कर मचाया हड़कंप

    Electronic Media and LSJA XI secured their second win, while Times of India started with a victory.

    एलएमपीएल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व एलएसजेए की लगातार दूसरी जीत; टेबल टेनिस संघ के नए पदाधिकारी निर्वाचित

    The responsibility of instilling good values ​​in children lies with the parents: Swati Singh

    बच्चों को संस्कारवान बनाने की जिम्मेदारी माता-पिता की: स्वाती सिंह

    A grand mass wedding of 308 couples in Mau, a strong example of overcoming social evils!

    मऊ में 308 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह, कुरीतियां दूर करने की मजबूत मिसाल!

    North India's first advanced toxicology lab opens at KGMMU, now the type of poison in poisoning cases can be identified in minutes!

    उत्तर भारत की पहली एडवांस्ड टॉक्सिकोलॉजी लैब KGMMU में शुरू, अब विषाक्तता केस में मिनटों में पता चलेगा जहर का प्रकार!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tata proposes major investments in Uttar Pradesh, from AI city to defense; Yogi Adityanath expresses pride over UNESCO's recognition of Diwali.

    यूपी में टाटा का बड़ा निवेश प्रस्ताव, एआई सिटी से डिफेंस तक; दीपावली को यूनेस्को की मान्यता पर योगी का गर्व

    December 15, 2025
    Anupam Kher stole the show at the Rajinikanth 2.0 success meet.

    अनुपम खेर ने रजनी 2.0 की सक्सेस मीट में लूटी महफिल

    December 15, 2025
    DU student Chitra Singh has leveled harassment allegations against a professor and the Head of Department, creating a stir by announcing her decision to reject her degree.

    डीयू छात्रा चित्रा सिंह ने प्रोफेसर और HOD पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, डिग्री ठुकराने का ऐलान कर मचाया हड़कंप

    December 15, 2025

    भ्रष्टाचार के दलदल वाली राजनीति में कोई पार्टी पाक-साफ नहीं

    December 15, 2025
    Electronic Media and LSJA XI secured their second win, while Times of India started with a victory.

    एलएमपीएल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व एलएसजेए की लगातार दूसरी जीत; टेबल टेनिस संघ के नए पदाधिकारी निर्वाचित

    December 15, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading