लखनऊ 28 अगस्त। प्रहर्ष फाउण्डेशन के तत्वावधान में रजत डिग्री कालेज में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संस्था की अध्यक्ष कवियत्री डाॅ.सुमन दुबे ने बताया कि आज का कार्यक्रम स्व.सुभाष चंद्र तिवारी की स्मृति में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन हाईकोर्ट राकेश चौधरी, रजत ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन आरजे सिंह, मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा की उपस्थिति में डाॅ.सुनील जोगी को सुभाष सम्मान से अलंकृत किया गया। अभय सिंह निर्भीक के संचालन मे सुभाष चंद्र तिवारी के सुपुत्र अखिल तिवारी ने अपनी माता व वरिष्ठ कवि संजय मिश्र शौक के कर कमलो से यह सम्मान प्रदान किया।
आमंत्रित प्रियांशु तिवारी, सौरभ जयसवाल, अखिल तिवारी, अमन अक्षर , विकास बौखल, मनोज शुक्ल, सुधा गुप्ता ने काव्य पाठ किया । योगेश शुक्ल ने स्व.सुभाष चंद्र तिवारी के साथ बिताए संस्मरण साझा किये।
सुदर्शन के प्रमुख व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, कवयित्री अनीता श्रीवास्तव, साधना चौधरी कमल, अमन तिवारी, अधिवक्ता रजत चौहान की उपस्थिति रही। आज के कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह को रजत ग्रुप ऑफ कालेज के हजारों छात्र छात्राओं व अध्यापक अध्यापिकाओं ने ऑनलाइन कार्यक्रम का आनन्द लिया।