Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    प्रयागराज प्रशासन कश्मीरी फेरीवालों से कर रहा सौतेला व्यवहार: कांग्रेस

    By May 10, 2020 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532
    • न वापस लौटने का पास दे रहा न अनाज दे रहा प्रशासन: शाहनवाज़ आलम

    लखनऊ, 10 मई 2020: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने प्रयागराज प्रशासन पर कश्मीरी फेरीवालों को अपने प्रदेश लौटने के लिए पास नहीं आवंटित करने का आरोप लगाया है।

    कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने जारी बयान में कहा है कि शहर में फंसे 78 कश्मीरी पिछले एक महीने में कई बार डीएम, एडीएम से मिलकर वापस जाने के लिए पास की मांग कर चुके हैं लेकिन प्रशासन टाल मटोल कर रहा है। यहां तक कि फेरी करके शॉल बेचने आए इन लोगों ने अपने पैसे से 3 बसों की भी व्यवस्था कर ली है लेकिन सभी आवश्यक दस्तावेज़ होने के बावजूद प्रयाग राज प्रशासन उन्हें पास नहीं दे रहा है। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि जब यूपी में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को अपने राज्य वापस जाने के लिए आसानी से पास दिया जा रहा है तो कश्मीरियों के साथ सौतेला व्यवहार करके सरकार क्य सन्देश देना चाहती है।

    शाहनवाज़ आलम ने कहा कि उनसे बातचीत में इन कश्मीरी लोगों ने यह भी बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा दूसरे राज्यों में फंसे कश्मीरियों के लिए जारी हेल्पलाइन नम्बरों पर भी बात करने का कोई फायदा इन्हें नहीं हुआ है। वहीं कई बार प्रयागराज प्रशासन से बात करने के बावजूद अनाज़ और खाने तक की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कश्मीर में इंटरनेट की सेवा बंद होने के कारण ये लोग अपने परिजनों तक से कट गए हैं ऊपर से योगी सरकार का रवैय्या इन्हें और दुखी करने वाला है। उन्होंने तत्काल इन्हें वापस कश्मीर जाने का पास जारी करने की मांग की है।

    • आशीष अवस्थी

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading