Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    शंका सिर्फ समस्या बढ़ाती है

    By August 31, 2019 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599

    आत्मविश्वास बहुत बड़ी ताकत होती है. इसकी शक्ति की बदौलत व्यक्ति बड़े से बड़े तूफान को हंसते हुए झेल सकता है. दूसरी तरफ आत्मविश्वास में कमी एक ताकतवर व्यक्ति को भी निरीह बना देता है.

    जानकार और विद्वान व्यक्ति को भी अज्ञानी बना देता है. आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुश्मन आशंका होती है. मेरे एक मित्र हैं. अच्छे पढ़े-लिखे हैं. अपना काम भी ठीक-ठाक जानते हैं. लेकिन, एक जगह टिक कर नौकरी नहीं करते हैं. जब भी उनके बॉस का तबादला होता है और कोई नया बॉस आता है, तो उन्हें लगता है कि नया आदमी उनकी नौकरी ले लेगा. इस आशंका की वजह से उनका काम प्रभावित होने लगता है. काम प्रभावित होने पर बॉस की एक छोटी डांट से भी उनका ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है और अपने सभी जानने वालों को नयी नौकरी तलाशने के लिए फोन लगाना शुरू कर देते हैं.

    एक बार तो उन्होंने इतने लोगों को फोन कर दिया, मानों उन्हें नौकरी से हटा दिया गया हो. हर दो-तीन साल में उनके सामने ऐसी परिस्थिति आती है. समझाने पर कहते हैं, आप लोग कुछ समझते नहीं हैं. नया बॉस हमको पुराने बॉस का आदमी समझेगा. तंग करेगा. इसलिए हम पहले ही नौकरी खोजना शुरू कर देते हैं. जब उन्हें समझाया जाता है कि आप कंपनी के लिए काम करते हैं, बॉस के लिए नहीं, तो वह तर्क देते हैं- कोई भी नया बॉस ऐसा नहीं सोचता है. उसकी नजर में पुराने लोग पुराने बॉस के आदमी हैं.

    लाख समझाने पर भी उनकी प्रवृत्ति बदलती नहीं है. इसका नुकसान भी उन्हें उठाना पड़ा है. जल्दी-जल्दी नौकरी बदलने की वजह से उनका वेतन भी उनके समकालीन मित्रों के बराबर नहीं पहुंच पाया है और प्रोन्नति भी रुकी हुई है. मेरे मित्र की कहानी बताती है कि आशंकाओं में कभी नहीं जीना चाहिए. आशंका सिर्फ शंका पैदा करती है और शंका सिर्फ समस्या बढ़ाती है, जिससे आपका आत्मविश्वास घटता जाता है.

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading