Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    आदमी का न कोई मित्र है, न कोई शत्रु

    By January 14, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 602

    एक राजा था। वह बड़ा अत्याचारी था। अपनी प्रजा को तरह-तरह से सताता था। उसके चारों ओर शत्रु पैदा हो गये। उसके दुव्यवहार से उसका लड़का भी विरोधी बन गया था। राजा बड़े संकट में पड़ गया। आदमी प्रेम के बीच सारा जीवन बिता देता है, किन्तु घृणा के बीच थोड़ी देर सांस लेना भी मुश्किल जाता है। जिस समय राजा बहुत दुःखी हो रहा था, उसके यहां एक साधु आये। राजा ने आंखों में आंस भरकर अपनी विपदा सुनाई और कहा, “महाराज, जैसे भी हो, मेरा संकट दूर कीजिये।”

    साधु ने कहा, ‘राजन, तुम्हारी मुसीबत को दूर करने का एक ही रास्ता है और वह यह कि तुम राजपाट अपने लड़के को सौंपो और एकान्त में जाकर प्रभु के चरणों में लौ लगाओ।” मरता क्या न करता! राजा ने राजपाट अपने लड़के को सौंप दिया और जंगल में कुटिया बनाकर रहने लगा।

    एक दिन जब वह ध्यान में बैठा तो उसे याद आया कि कभी वह मुकुटधारी राजा था और सिंहासन पर बैठकर राज करता था। यह सोचते-सोचते वह ध्यान में लीन हो गया। तभी उस पर मन के भीतर के चोर ने आक्रमण किया। उसने देखा कि उस पर शत्रु प्रहार कर रहा है, पर उसके पास तो कुछ भी नहीं था। अब क्या करे? अचानक ध्यान आया कि सिर पर जो राजमुकुट है, उसी से दुश्मन का मुकाबला करना चाहिए। सिर पर हाथ गया तो चौंक उठा। न वहां मुकुट था, न वहां बाल थे। मुकुट को वह पहले ही छोड़ चुका था और बालों को संन्यासी होने से पहले मुड़वा चुका था! मार घबराहट के उसका ध्यान टूट गया।

    देखता क्या है कि न वहां कोई शत्रु है, न कोई उस पर प्रहार कर रहा है। उसने आंखें मलीं। तभी देखा कि उसके सामने वही साधु खड़े हैं, जो राज राजमहल में आये थे। वह कह रहे थे, “आदमी का न कोई मित्र है, न कोई शत्रु है। आदमी स्वयं ही अपना शत्रु और अपना मित्र है। वह जब भटक जाता है तो उसे अपने चारों ओर दुश्मन-ही-दुश्मन दिखाई देते हैं। सोते-जागते उसे यही सपना आता रहता है कि दुश्मन उसको घेरकर उस पर वार कर रहा है।”

    साधु के इन शब्दों ने उसके भीतर के कुरुक्षेत्र को धर्मक्षेत्र बना दिया। बाहर के शत्रुओं से लड़ने के बजाय वह अपने भीतर के दुश्मनों से लड़ने लगा। भावों की निर्मल धारा अब निचाई से ऊंचाई की ओर बढ़ने लगी। प्रकाशों से उनका अंतर जगमगा उठा। वह शान्ति से रहने लगे।

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading