Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा: आशुतोष कुमार  

    By November 13, 2017 इलेक्शन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579

    भाजपा नेता चुनावों में झूठे संकल्प पत्रों को लाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं

    लखनऊ 13 नवंबर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने आज भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेसवार्ता की।

     राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए भाजपा के द्वारा जारी किया गया संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा हैं | भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है। भाजपा नेता चुनावों में झूठे संकल्प पत्रों को लाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करने वाली पार्टी आज भ्रष्ट लोगों को ही पार्टी में शामिल कर रही है। मुकुल राय और सुखराम जैसे लोगों को पार्टी में शामिल कर उनको पवित्र कर दिया है।

    प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार है, इसके बाबजूद प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, आइपीएस स्तर के अधिकारी अपने परिवार की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं | गोरखपुर में आक्सीजन की कमी के अभाव में 80 बच्चे मर गए | इसमें शामिल लापरवाह अफसरों पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसी सरकार जो बच्चों की सांसों का व्यापार कर सकती है, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

    उन्होंने कहा कि अधिकांश निगमों पर भाजपा की सरकार है, लखनऊ में 22 वर्षों से भाजपा का मेयर है इसके बाबजूद शहरों में गंदगी व्याप्त है। लखनऊ के पूर्व मेयर और वर्तमान उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के काल में 8500 करोड़ का टेंडर घोटाला, 300 करोड़ का सालिड वेस्ट मैनेजमेंट घोटाला, प्रकाश मार्ग घोटाला, कूड़ा घोटाला हुआ लेकिन अभी तक भाजपा के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सरकार में आने के बाद भी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

     उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जुमलेबाज है, लोग छल, प्रपंच और झूठों से दूर रहें, भाजपा ने देश को लूटने का काम किया है।

     उन्होंने कहा कि कल लखनऊ में हो रहे साहित्यिक कार्यक्रम को बीजेपी के गुंडों ने जबरदस्ती बंद करा दिया। आम आदमी पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है और मांग करती है कि ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर उन पर एफ.आई.आर. दर्ज करायी जाए।

        प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा की मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लखनऊ की एक विधानसभा में 3000 निवासियों के लिए टॉयलेट बनने थे लेकिन जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जांच-पड़ताल की तब पता चला कि मात्र 3 से 4 टॉयलेट ही बन पाए हैं। शहर में डेंगू, चिकनगुनिया, हैजा से सैकड़ों लोगों की मौतें हुईं है, कारण यह है कि शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं, भयंकर गंदगी हैं,  फागिंग हुई नहीं और शहर की सफाई के नाम पर शासन से जारी किये गए बजट को अफसर और नेता मिलकर आपस में बंदरबांट करते रहे हैं।

     उन्होंने सवाल किया कि इस बार भाजपा को निकाय चुनाव में अपना संकल्प पत्र लाने की क्यों जरुरत पड़ी। स्पष्ट है कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के आ जाने से भाजपा डरी हुई है | आम आदमी पार्टी अपने वायदों को पूरा करने वाली पार्टी है। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को जनता ईमानदार विकल्प के रूप में देख रही है।

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    Mamata's Sharp Defiance: 'Why should I resign? We didn't lose! We were forcibly defeated.'

    ममता का तीखा विद्रोह: ‘इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं, जबरन हराया गया’

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    मतगणना के रोमांच ने किए बड़े उलटफेर!

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading