Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    किसानों के बिलों को मनमाने तरीके से बनाकर जारी किये गये थे अधिक बिल

    By November 7, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    जांच समिति की बैठक में हुआ खुलासा बिलिंग एजेन्सियों का खेल

    • एलएमवी-5 अनमीटर्ड किसानों की गलत बिलिंग हेतु नियामक आयोग द्वारा गठित उच्च स्तरीय 4 सदस्यीय जांच समिति की पहली बैठक नियामक आयोग में सम्पन्न।
    • नियामक आयोग की जांच समिति की बैठक में हुआ खुलासा कि बिलिंग एजेन्सियों द्वारा किसानों के विद्युत बिलों को मनमाने तरीके से बनाकर जारी किये गये थे अधिक बिल।
    • जांच समिति का निर्देश अविलम्ब गलत बिल कम्पनियां करें संशोधित जिनसे की गयी है अधिक वसूली उनके अधिक बिलों को आगामी बिल में किया जाये समायोजित।
    • जांच समिति का फैसला 15 दिन के अन्दर पावर कार्पोरेशन आरएयू विंग पूरे प्रदेश के गलत बिलों को संकलित कर जांच समिति के सामने करे पेश।
    • जांच समिति 15 नवम्बर को एचसीएल व फ्लूएण्ट ग्रिड बिलिंग एजेन्सी के दफ्तर में बिलिंग प्रक्रिया का करेगी निरीक्षण।
    लखनऊ 7 नवंबर। प्रदेश के एलएमवी-5 श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले अनमीटर्ड किसानों के टयूबवेलों पर जारी होने वाले बिजली बिलों को विद्युत नियामक आयोग द्वारा तय टैरिफ से भिन्न मनमाने तरीके बिलिंग एजेन्सियों द्वारा बनाये जाने को लेकर आज उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनायी गयी उच्चस्तरीय 4 सदस्यीय जांच समिति की पहली बैठक नियामक आयोग सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें जांच समिति के चारों सदस्यों डा. अमित भार्गव, निदेशक टैरिफ नियामक आयोग, श्री नीरज अग्रवाल मुख्य अभियन्ता आरएयू (रेगुलेटरी अफेयर्स यूनिट) पावर कार्पोरेशन, श्री अशोक कुमार मुख्य अभियन्ता वाणिज्य मध्यांचल व प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।
    जांच समिति की बैठक शुरू होते ही मध्यांचल विद्युत वितरण निगम प्रतिनिधि द्वारा यह माना गया कि अनमीटर्ड किसानों के बिजली बिलों में गड़बड़ियां हुई थी उसी सुधारने का निर्देश दे दिया गया है। जिस पर जांच समिति ने मुख्य अभियन्ता आरएयू पावर कार्पोरेशन को यह निर्देश दिये गये कि पूरे प्रदेश में जिन भी एलएमवी-5 अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं का बिल नियामक आयोग द्वारा तय टैरिफ से भिन्न मनमाने यूनिट के आधार पर बिलिंग एजेन्सियों द्वारा बनाया गया है, उसकी पूरी सूचना 15 दिन के अन्दर जांच समिति के सामने प्रस्तुत किया जाये और साथ ही मुख्य अभियन्ता आरएयू यह भी सुनिश्चित करायें कि पूरे प्रदेश में जिन भी विद्युत उपभोक्ताओं का बिल गलत तरीके से बनाया गया है। अविलम्ब उनके बिल को सही कर दिया जाये और रिवीजन के पश्चात् जो अतिरिक्त धनराशि वसूल की गयी है उसे उपभोक्ताओं के बिल में समायोजित कर दिया जाये।
    जांच समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि 15 नवम्बर को एचसीएल व फ्लूएण्ट ग्रिड बिलिंग एजेन्सी जो पूरे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के बिलिंग का काम कर रही है, जांच समिति 12 बजे उनके दफ्तर में पहुंचकर बिलिंग प्रक्रिया का निरीक्षण भी करेगी। वहीं दूसरी ओर जांच समिति ने मुख्य अभियन्ता आरएयू को यह निर्देश दिया है कि 15 दिन के अन्दर बिलिंग प्रक्रिया से सम्बन्धित सभी एग्रीमेन्ट व सेवा शर्तों की एक प्रति संकलित कर जांच समिति के सामने प्रस्तुत किया जाये और साथ ही यह भी सुनिश्चित कराया जाये कि भविष्य में कोई भी विसंगति न हो इसलिये पावर कार्पोरेशन की रेगुलेटरी अफेयर्स यूनिट बिलिंग से सम्बन्धित सभी साफ्टवेयर का परीक्षण कर लें।
    जांच समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि आगे बिलों में कोई विसंगति उपभोक्ताओं के बिलों में न हो इसके लिये बिजली कम्पनियां व पावर कार्पोरेशन जब भी अपने बिलिंग साफ्टवेयर में कोई बदलाव करें तो उस पर पावर कार्पोरेशन की आरएयू विंग (रेगुलेटरी अफेयर्स यूनिट) से अभिमत जरूर ले।

    #Awadesh kumar verma

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading