Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    निजी घरानों के सभी उत्पादन गृहों की कैपिटल कास्ट की सीएजी आडिट से करायी जाय जाॅच

    By November 12, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639

    देश का उत्पादन क्षेत्र पूरी तरह निजी घरानों के मकड़जाल में ऐसे में भविष्य में उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध होना मुश्किल



    उपभोक्ता परिषद का बड़ा खुलासा वर्तमान में पूरे देश में बिजली उत्पादन पर 43.9 प्रतिशत निजी क्षेत्र का कब्जा ऐसे में सबकों बिजली मिलेगी तो लेकिन वह होगी मॅहगी जो उपभोक्ताओं के वहन करने के योग्य नहीं


    पूरे देश में निजी घराने मनमाने तरीके से अपने लाभ के लिये बनवाते है पीपीए और जब उन पर होती है कार्यवाही तो वह इसका उठा लेते है लाभ


    लखनऊ 12 नवंबर। जब पूरे देश में पावर फार आल के तहत सबको 24 घंटे बिजली देने के लिये केन्द्र और राज्य सरकार पूरी तरह प्रयासरत है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सबको बिजली मिले यह अच्छी बात, लेकिन यह भी देखना जरूरी होगा कि बिजली की कीमत उपभोक्ताओं के वहन करने योग्य भी हो। जिस प्रकार से पूरे देश व राज्यों में उत्पादन के क्षेत्र में निजी घरानों का अपना साम्राज्य स्थापित होते जा रहा है, अब यह कहना गलत नहीं होगा कि देश का उत्पादन क्षेत्र का आधा निजीकरण हो गया है। ऐसे में आने वाले समय में निजी घराने मनमाने तरीके से अपनी मंहगी बिजली को न चाहकर भी प्रदेश के उपभोक्ताओं पर थोपेगें।
    वर्तमान में पूरे देश में जो कुल संस्था िपत क्षमता अगस्त 2017 तक देश में है वह लगभग 3 लाख 29 हजार 226 मेेगावाट है, जिसमें पूरे देश में निजी क्षेत्र का अंश बेहद चैकाने वाला है यह कहना गलत न होगा निजी क्षेत्र का प्रतिशत प्रत्येक वर्ष बढ़ता जा रहा है। समय रहते केन्द्र व राज्य सरकार को सबकों बिजली देने के साथ उत्पादन को सार्वजनिक क्षेत्र में बढ़ावा देने पर भी विचार करना होगा। जब भी निजी घरानों के उत्पादन गृहों के कैपिटल कास्ट की सीएजी आडिट से जाॅच कराने की माॅग उठती है तो पूरे देश में निजी घराने हंगामा मचा देते है। उपभोक्ता परिषद केन्द्र व राज्य सरकारों से माॅग करती है कि सभी निजी घरानों की सी0ए0जी0 आडिट से जाॅच कराई जाय।
    क्षेत्र                             देश में कुल मेगावाट क्षमता             प्रतिशत
    राज्य क्षेत्र                       81652                                24.8
    केन्द्रीय क्षेत्र                     102933                              31.3
    निजी क्षेत्र                        144641                             43.9
    कुल                               329226                            100
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कल मा. मुख्यमंत्री महोदय श्री आदित्य नाथ योगी जी द्वारा सोनभद्र में उत्पादन इकाईयोें का दौरा करते हुये यह वक्तव्य दिया गया कि राज्य सरकार प्रदेश के उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना चाहती है निश्चित यह सराहनीय पहल है लेकिन यह तभी सम्भव है जब सार्वजनिक क्षेत्र में उत्पादन गृहों का निर्माण सरकार करायेगी।
    जिस तरह से प्रदेश में निजी क्षेत्र में उत्पादन गृह चाहे वह थर्मल के क्षेत्र में हो या सोलर के क्षेत्र में उनकी दरें काफी अधिक है, उससे आने वाले समय में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध हो पाना बहुत मुश्किल है। पहले निजी घराने कुल बिजली क्षेत्र के उच्च अधिकारियों से साॅठ गाॅठ कर अपने मन मुताबिक पावर परचेज एग्रीमेन्ट(पीपीए) का मसौदा तैयार कराती हैं और जब मॅहगी बिजली के चलते उनके खिलाफ उनके अनुबन्ध को समाप्त करने की पहल होती है तो वह पी0पी0ए0 के हवाला देकर पुनः लाभ लेने की जुगत में लग जाते है, इन सभी उपभोक्ता विरोधी कार्यवाहियों पर अंकुश तभी लग सकता है जब राज्य के नियामक आयोगों की भूमिका पारदर्शी हो।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा वर्तमान में पूरे देश के उपभोक्ताओं की बिजली की अधिकतम माॅग पर गौर करें तो अक्टूबर 2017 में सभी राज्यों के उपभोक्ताओं की अधिकतम माॅग 161967 मेगावाट थी वहीं उपलब्धता 157394 मेगावाट थी। अभी भी देश में हजारों मेगावाट के पावर हाउस इसलिये बन्द पड़े है क्योंकि वह मॅहगी बिजली पैदा करते है, आने वाले समय में पूरे देश में जब सबको 24 घंटे बिजली देने का अभियान चलेगा तो यह सभी मॅहगी बिजली पैदा करने वाले निजी घरानों की लाटरी लग जायेगी  और न चाहकर भी राज्यों के उपभोक्ताओं को इस मॅहगी बिजली का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

    # Power Corporation #Awadesh kumar verma

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading