Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    बिजली दर बढ़ोत्तरी प्रस्ताव पर उपभोक्ता परिषद ने शुरू की लामबंदी

    By November 19, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564
    • नगर निगम चुनाव आचार संहिता बाद वर्ष 2017-18 हेतु जारी होने वाली बिजली दर बढ़ोत्तरी प्रस्ताव पर उपभोक्ता परिषद ने शुरू की लामबंदी।
    • उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री महोदय से विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-108 के तहत ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में प्रस्तावित लगभग 350 प्रतिशत व किसानों की 80 प्रतिशत वृद्धि को नाम मात्र वृद्धि में परिवर्तित करने की उठायी मांग।
    • उपभोक्ता परिषद का बड़ा सवाल उदय अनुबन्ध में औसत वृद्धि 6.95 प्रतिशत थी अनुमानित उसके विपरीत पावर कार्पोरेशन ने क्यों दिया औसत वृद्धि 22.66 प्रतिशत का प्रस्ताव?
    • उपभोक्ता परिषद ने मा. मुख्यमंत्री से उठायी मांग आम जनता को राहत दिलाने के लिये सरकार समय रहते उठाये कदम।
    लखनऊ 19 नवंबर। मल्टी ईयर टैरिफ प्रस्ताव के तहत वर्ष 2017-18 का जहां नई बिजली दर की घोषणा नगर निगम चुनाव आचार संहिता के बाद कभी भी हो सकती है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता परिषद ने पुनः उप्र सरकार से यह मांग उठायी है कि पावर कार्पोरेशन द्वारा दाखिल बिजली दर बढ़ोत्तरी प्रस्ताव जिस पर विगत दिनों सुनवाई पूरी हो गयी है और आयोग में विचाराधीन है। जिसमें ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में लगभग 350 प्रतिशत वृद्धि किसानों की 80 प्रतिशत व शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की 15 प्रतिशत वृद्धि को वापस लिया जाये। उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी से यह मांग की है कि उप्र सरकार विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-108 के तहत लोक महत्व का विषय मानते हुए नियामक आयोग को यह निर्देश दें कि व्यापक बिजली दर बढ़़ोत्तरी को नाम मात्र बढ़ोत्तरी में परिवर्तित किया जाये। वह इसलिये भी जरूरी है कि विगत दिनों उदय स्कीम में 2017-18 के लिये मात्र 6.95 प्रतिशत औसत वृद्धि प्रस्तावित थी, लेकिन पावर कार्पोरेशन द्वारा मनमाने तरीके से 22.66 प्रतिशत औसत वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। जो उदय अनुबन्ध का खुला उल्लंघन है।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि विगत वर्ष उप्र सरकार, भारत सरकार व पावर कारपोरेशन के बीच उदय स्कीम के तहत त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। जिसमें बिजली कम्पनियों की सेहत में सुधार हेतु अनेकों वित्तीय मानक तय किये गये थे। जिसमें आगामी वर्षों में बिजली दर वृद्धि भी अनुमानित थी। परन्तु बडे दुर्भाग्य के साथ कहना पड रहा है कि अब पावर कारपोरेशन इस त्रिपक्षीय समझौते से पीछे हटते हुए उपभोक्ताओं को बडा धोखा देते हुए उप्र सरकार की छवि धुमिल करायी जा रही है और उसी आधार पर बिजली दरों में कई गुना बढोत्तरी आयोग को सौंपा गया है, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। उपभोक्ता परिषद ने कहा कि इस त्रिपक्षीय उदय के समझौते के तहत वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक बिजली दरों में बढोत्तरी व एटीसी हानियों को अनुमानित कर उस पर लाने का लक्ष्य रखा गया था जो निम्नवत हैः-
    वित्तीय वर्ष                              एटीसी हानियाॅं प्रस्तावित विद्युत वृद्धि
    2017-18                                    23.63 प्रतिशत 6.95 प्रतिशत
    2018-19                                    19.36 प्रतिशत 6.80 प्रतिशत
    2019-20                                    14.86 प्रतिशत 6.60 प्रतिशत
    उदय स्कीम के तहत अलग-अलग वर्षों में जो बिजली दर बढोत्तरी प्रस्तावित थी, से अलग पावर कार्पोरेशन द्वारा उप्र विद्युत नियामक आयोग में वर्ष 2017-18 उदय स्कीम में प्रस्तावित 6.95 प्रतिशत वृद्धि से विपरीत 22.66 प्रतिशत की औसत वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। जिससे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में आने वाले समय में बड़ी वृद्धि हो सकती है, जिसको रोकने के लिये उप्र सरकार को अभी से कदम उठाना जरूरी है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading