Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    टैरिफ व ARR में निकाली गयी कमियों पर UPPCL ने अभी तक नहीं दिया कोई जवाब?

    By August 18, 2017Updated:August 18, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 636
    • उल्टे बिजली दर प्रस्ताव स्वीकार कराने के लिये बनाया जा रहा है दबाव
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने नियामक आयोग सदस्य श्री एस के अग्रवाल से की मुलाकात और दर्ज कराया अपना विरोध कहा दबाव में हुयी कार्यवाही तो नहीं बैठेंगे चुप
    • उपभोता परिषद का बडा खुलासा कहा ग्रामीण व किसानों की बिजली दरों में 260 से 350 प्रतिशत वृद्धि के पीछे सरकार द्वारा कम सब्सिडी दिये जाने का तर्क
    लखनऊ, प्रदेश के ग्रामीण विद्युत  उपभोक्तओं के बिजली दरों में पावर कार्पोरेशन द्वारा बेतहासा प्रस्तावित वृद्धि के सम्बन्ध में नियामक आयोग में सौंपे गये ARR (वार्षिक राजस्व आवश्यकता) एवं बिजली दर प्रस्ताव पर अभी आयोग द्वारा निकाली गयी कमियों पर जवाब आयोग को नहीं सौंपा वहीं दूसरी ओर पावर कारपोरेशन व राज्य सरकार की तरफ से ARR व बिजली दर प्रस्ताव को स्वीकार कराने हेतु लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जिसके विरोध में उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग सदस्य श्री एस के अग्रवाल से मुलाकात कर उनसे अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि हमेशा से यह चला आ रहा है कि पावर कारपोरेशन द्वारा ARR में निकाली गयी कमियों पर सही जवाब प्राप्त नहीं होता और आयोग प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है जो पूरी तरह असंवैधानिक हैं।
    नियामक आयोग द्वारा 100 से ज्यादा कमियाॅं ARR में निकाली गयी थीं जिसका अभी तक आयोग में सही उत्तर प्राप्त नही हुआ वहीं दूसरी ओर ARR व बिजली दर प्रस्ताव को स्वीकार कराने हेतु दबाब बनाया जाने लगा। सबसे बडा चैंकाने वाला मामला यह है कि विगत दिनों पावर कारपोरेशन द्वारा श्रेणीवार विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में जो बेतहासा वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया अभी तक उस पर आयोग द्वारा जो कमियां निकाली गयी वह पावर कारपोरेशन को भेजी ही नही गयीं । ऐसे में नियामक आयोग को असंवैधाकि कार्यवाही करने से बचना चाहिये। अन्यथा की स्थिति में उपभोक्ता परिषद प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के हित में चुप नही बैठेगा।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पावर कारपोरेशन द्वारा मंहगी दरों पर खरीदी जाने वाली बिजली के पीपीए को खारिज किये जाने के बाद ARR में संशोधन होना है और उसमें किन श्रोतों से खारिज किये गये पीपीए के एवज में पावर कारपोरेशन बिजली पुनः खरीदेगा पर भी विस्तृत जवाब तलब किया गया है। ऐसे में जब तक पावर कारपोरेशन द्वारा बिजली खरीद पर अपना संशोधित प्रस्ताव आयोग को नहीं सौंपा जाता प्रस्ताव स्वीकार करना गलत है। विगत दिनों बजाज सहित अनेकों श्रोतों से खरीदी जाने वाली मंहगी बिजली के पीपीए को पावर कारपोरेशन द्वारा समाप्त किया गया था। ऐसे में पावर कारपोरेशन को अब आयोग को बताना होगा व लिखित प्रस्ताव सौंपना होगा कि अब किन श्रोतों से सस्ती बिजली खरीदी जायेगी।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बडे दुर्भाग्य की बात है कि पावर कारपोरेशन द्वारा घरेलू ग्रामीण व किसानों की बिजली दरों में 260 से 350 प्रतिशत वृद्धि इसलिये की गयी है कि कारपोरेशन का कहना है कि अभी तक इन दोनो श्रेणी में सरकार से केवल 5440 करोड सब्सिडी मिल रही है अगर इस कैटेगिरी में कोई भी वृद्धि न की जाये तो सरकार को अतिरिक लगभग 8590 करोड और देना होगा। इसका मतलब यह है कि पावर कारपोरेशन द्वारा अभी तक अन्य सरकारों के कार्यकाल में यह बात क्यों नही कही गयी अब योगी सरकार के कार्यकाल में अतिरिक्त सब्सिडी की बात की जा रही है? इसका मतलब यह है कि या तो सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है या तो उप्र सरकार की छबि धुमिल करने के लिये पावर कारपोरेशन द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही की जा रही है जो पूरी तरह आम जनता विरोधी कार्यवाही को दर्शाता है।

    # avadesh verma # UPPCL uttar pradesh

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading