Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    निवेशकों की सुविधा के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड का गठन: मुख्यमंत्री

    By November 29, 2017Updated:November 29, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 512
    मुख्यमंत्री ने दमन में उद्योगपतियों एवं निवेशकों को 21 एवं 22 फरवरी, 2018 को लखनऊ में प्रस्तावित उ0प्र0 इन्वेस्टर्स समिट, 2018 के लिए आमंत्रित किया
     
    राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर, डेयरी, नागरिक उड्डयन, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, आईटी, लघु एवं मध्यम उद्योग व ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की अपार सम्भावनाएं
     
    मुख्यमंत्री ने दमन में उद्योगपतियों एवं निवेशकों से भेंट की
    लखनऊ: 29 नवम्बर, 2017 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र शासित राज्य दमन और दीव के उद्योगपतियों, निवेशकों एवं व्यापारियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने 21 एवं 22 फरवरी, 2018 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट, 2018 में भाग लेने का आमंत्रण देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया है कि उन्हें हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री जी ने दमन और दीव की राजधानी दमन में उद्योगपतियों एवं निवेशकों से मुलाकात कर उन्हें उक्त समिट में भाग लेने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि इस समिट में बड़ी संख्या में देश-विदेश के निवेशक, उद्यमी, बैंकर्स व अन्य प्रतिनिधि भाग लेंगे।
    योगी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, 2017 को लागू कर इसके माध्यम से निवेशकों को कई प्रकार के प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा बाजार बताते हुए कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड का गठन किया गया है, जिसमें कई उद्योगपतियों को भी सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ तेजी से आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
    उन्होंने बैठक में बताया कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर, डेयरी, नागरिक उड्डयन, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, आईटी, लघु एवं मध्यम उद्योग व ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश के बड़े बाजार व राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निवेश फ्रेण्डली माहौल के फलस्वरूप राज्य में उनका निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।
    भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश डेवलपमेन्ट फोरम के प्रेसीडेन्ट ओपी तिवारी, महासचिव पंकज जैसवाल, राज नारायण तिवारी (सेवा एवं विनिर्माण उद्योगपति), केएम श्रीवास्तव ( विनिर्माण उद्योगपति), राजेश सिंह ( सेवा एवं विनिर्माण उद्योगपति), मुन्ना तिवारी ( सेवा सेक्टर), राम सिंह (विनिर्माण उद्योगपति), सतीश त्रिपाठी (विनिर्माण उद्योगपति), रविन्द्र सिंह (पर्यटन उद्यमी), सुश्री नीलम तोमर (विनिर्माण उद्यमी), श्री एम सिंह (व्यापारी), श्री एफ.एस त्रिपाठी (विनिर्माण उद्योगपति), कपिल तिवारी (मीडिया एवं विनिर्माण),  अखिलेश सिंह (सेवा एवं विनिर्माण उद्यमी), आदित्य मोहन (फूड चेन), जितेश जैसवाल (विनिर्माण उद्योगपति) तथा शैलेन्द्र सिंह (विनिर्माण उद्योगपति) उपस्थित थे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading