Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    गोमती आरती के अवसर पर मनी अन्नपूर्णा जयंती

    By December 4, 2017Updated:December 4, 2017 प्रेसनोट No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 602

    दत्तात्रयी जयंती पर किया गया पूजन


    दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगनों का हुआ सम्मान

    लखनऊ 4 दिसम्बर: अन्नपूर्णा जयंती के अवसर पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर घाट उपवन में रविवार को वैश्विक कल्याण के लिए अन्नपूर्णा स्रोत का सरस पाठ किया गया। इसके साथ ही कामना की गई कि हर जीव को पौष्टिक भोजन मिले। पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक रूप से गोमती की महा आरती बनारस के तर्ज पर की गई। इस अवसर पर श्रीमहंत देव्यागिरि जी महाराज ने दत्तात्रयी जयंती पर पूजन किया। दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चे को सम्मानित भी किया गया। बच्चियों ने गोमती नदी संरक्षण का संदेश नृत्य नाटिका के माध्यम से दिया।

    11 वेदियों से हुई नमोस्तुते मां गोमती महाआरती

    नमोस्तुते मां गोमती संस्था की ओर से वैदिक मंत्रों और शंख, डमरू संग मनकामेश्वर घाट पर महा आरती बनारस की तर्ज पर 11 वेदियों पर हुई। इस अवसर पर वेदियों और घाट को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मनकामेश्वर मठ-मंदिर की श्रीमहंत देव्या गिरि जी महाराज की अगुवाई आदि गंगा गोमती की महा आरती की। आचार्य डॉ.श्यामलेश कुमार तिवारी के आचार्यत्व में गोमती पूजन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस अवसर मां अन्नपूर्णा जयंती श्रीमहंत देव्यागिरि ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा देवी को मां गौरी का स्वरूप माना गया है। बनारस में अन्नपूर्णा मंदिर विश्व का प्रतिष्ठित मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि वहां बाबा भोलेनाथ जी ने मां अन्नपूर्णा से अन्न की भिक्षा स्वीकार्य की थी।

    विश्व दिव्यांग दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

    रविवार को ही विश्व दिव्यांग दिवस था। इस अवसर पर दिव्यों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में  शादाब, रमेश चन्द्र सिसोदिया, राकेश कुार अवस्थी, सीमा, अशोक, गीता देवी, लुबना, रूह, आर्यन, तुषार शामिल थे। इस समारोह के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि उड़ान पंखों से नहीं हौसलों की उड़ी जाती है।

    दत्तात्रेय जयंती मनायी गई

    श्रीमहंत देव्यागिरि ने इस अवसर पर बताया कि दत्तात्रेय में ईश्वर और गुरु दोनों रूप समाहित हैं इसीलिए उन्हें ‘परब्रह्ममूर्ति सद्गुरु’ और ‘श्रीगुरुदेवदत्त’ भी कहा जाता हैं। उन्हें गुरु वंश का प्रथम गुरु, योगी और वैज्ञानिक माना जाता है। दरअसल दत्तात्रेय ने पारद से व्योमयान उड्डयन की शक्ति का पता लगाया था और चिकित्सा शास्त्र में जगत कल्याण के लिए खोजे की। श्रीमहंत देव्यागिरि ने दत्तात्रेय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके साथ श्रीमहंत देव्यागिरि की उपस्थिति में आंवला, अडूसा, निगुण्डी, धृतकुमारी, तेजपत्ता के पोधे रोपित किए गए और इनके आयुर्वेदिक महत्व को बताया गया।

    सर्वधर्म की छात्राओं ने दिया गोमती संरक्षण का संदेश

    गोमती नगर स्थित तुलसा देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गोमती सरंक्षण का संदेश नृत्य नाटिका के माध्यम से दिया। उल्लेखनीय बात यह रही कि इसमें सर्वधर्म की बेटियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें तरन्नुम, तस्लीमा, अंशिका चतुर्वेदी ने विभिन्न किरदार अदा किए।

    मां गोमती तुझको नमन

    पूर्णिमा पर आदि गंगा मां गोमती की महा आरती समारोह में दूरदर्शन और आकाशवाणी की गायिका संगीता श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। उन्होंने सबसे पहले मां गोमती तुझको नमन भजन सुनाया। इस क्रम में उन्होंने नमो नमो गोमती सुखदायनी भी सुनाया। तबले पर विजय सैनी ने प्रभावी संगत दी। उनके संगीत वृंद, रवि, मोहन देश मुख, रमन श्री शालनी शामिल रहे।

    मां अन्नपूर्णा से की गई वैश्विक कल्याण की कामना

    सुंदरकांड के जानेमाने गायक विवेकानंद पाण्डेय ने इस अवसर पर सरस अन्नपूर्णा स्रोत का पाठ किया। इसके माध्यम वैश्विक मंगल की कामना करते हुए हर जीव को अन्न मिले इसकी प्रार्थना मां अन्नपूर्णा से की गई। इस आयोजन में रमन तलवार, विजय सैनी, रवि, मोहन देश मुख, रमन श्री शालनी, मनीष सैनी, पूजा शर्मा, रोमा हेमवानी, सारिका वर्मा, अमित गुप्ता, उपमा पाण्डेय, अजय चौरसिया, सपना सेठी, कार्तिक तोमर, संजय सोनकर शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डा.अलका निवेदन ने किया।


    राम मंदिर निर्माण की सभी बाधाये दूर, संघ प्रचारक इंद्रेश जी

    सनातन महासभा द्वारा 37वीं  आदि गंगा मां गोमती आरती का आयोजन

    लखनऊ 4 दिसम्बर। पूर्णिमा के अवसर पर सनातन महासभा द्वारा रविवार को 11 मंचो से भव्य 37वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती का आयोजन झूलेलाल वाटिका हनुमान सेतु के निकट गोमती तट पर स्वस्तिवाचन, मंगलाचरण, संखनाद के साथ आरम्भ हुआ। संयोजक डॉ. प्रवीण ने बताया कि आज की महाआरती में 1008 दीपो से दीपदान के साथ सनातन धर्म और संस्कृति के साथ भारत को सनातन राष्ट्र बनाने का संकल्प कराया गया।। इससे पूर्व आज महिलाओ द्वारा रंगोली बनाने के साथ धन्य धान्य और सुख शान्ति हेतु भगवान् श्री सत्यनारायण जी की कथा भक्तो ने पंडित राकेश पाण्डेय से सुनी और साथ में वैदिक मंत्रो द्वारा स्वास्थ्य लाभ हेतु हवन हुआ। महाआरती पूज्य मां तुलसी पीठाधीश्वर श्री पुरुषोत्तम रामानुजाचार्य जी महाराज, महंत धर्मेंद्रदास जी महाराज, आनंद नारायण जी महाराज और विशेष अतिथि राष्ट्रीय संघ प्रचारक इन्द्रेश कुमार जी के सानिध्य में आयोजित हुई।
    महाआरती के बाद इन्द्रेश ने कहा कि अब श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो चुकी है और सभी धर्मो के लोग अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर के लिए साझा कार्यक्रम बना चुके है और सनातन धर्मं पूरी पृथ्वी को अपना कुटुंब मानता है और सबके सुख की कामना करता है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर सनातन धर्म और संस्कृति का विस्तार करना है। आज महाआरती में अद्भुत बात यह रही कि श्री सत्यनारायण की कथा से महाआरती तक राधा कृष्णा की भूमिका में बच्चों ने मन मोह लिया।

    इनका हुआ सम्मान

    सनातन शिरोमणि सम्मान से संघ प्रचारक इन्द्रेश कुमार जी, अमेरिका से आये आई आई डी एम के निदेशक एन आर आई रमेश यादव, व्यापारी नेता अनूप शुक्ल, लेखिका डॉ0 संघमित्रा मौर्या को भव्य सनातन संस्कृति के साथ सम्मानित किया गया। बच्चों ने राधा कृष्णा नृत्य, शंकर तांडव, भारत देश भक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आज के इस भव्य कार्यक्रम का संचालन विकास मिश्र और आभार संतोष पाण्डेय ने दिया और सहयोगियों में शिवप्रकाश मिश्र, शालिनी आर्या, गणेश यादव, पवन सिंह चैहान, आशा सिंह, अभिजीत विशेन, हेमलता त्रिपाठी, दिव्या शुक्ला, रूबी सिन्हा, कमल कपूर, मनोज दास, आशुतोष पाण्डेय, दीपक अरोरा, अमन श्रीवास्तव, स्वरा, ध्रव आदि रहे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading