Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी निरस्त करने के बाद अब दलित शिक्षकों का रिवर्शन नहीं करेंगे बर्दाश्त

    By December 6, 2017Updated:December 6, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 531
    • बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद आरक्षण समर्थक सांकेतिक रूप से धरने पर बैठे, सरकार को बताया दलित विरोधी।
    • बाबा साहब परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर देर रात लखनऊ के 487 दलित शिक्षकों को रिवर्ट करने की साजिश से आरक्षण समर्थक भड़के।
    • आरक्षण समर्थकों का ऐलान न रूकी रिवर्शन की कार्यवाही तो लखनऊ में विशाल प्रदर्शन जल्द।
    • बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी निरस्त करने के बाद अब दलित शिक्षकों का रिवर्शन नहीं करेंगे बर्दाश्त।
    लखनऊ 06 दिसम्बर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के तत्वाधान में आरक्षण समर्थक बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी को उनके परिनिर्वाण दिवस पर प्रातः 8 बजे सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के तुरन्त बाद डेढ़ घण्टे के लिये सांकेतिक रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ द्वारा लगभग 487 दलित शिक्षकों को रिवर्ट किये जाने हेतु देर रात जारी अनन्तिम वरिष्ठता सूची के खिलाफ धरने पर बैठ गये। गौरतलब है कि बाबा साहब परिनिर्वाण दिवस पर जब आरक्षण समर्थक बाबा साहब को याद कर रहे थे, तभी लखनऊ के कुछ दलित शिक्षकों द्वारा यह सूचना दी गयी कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ द्वारा लगभग 487 दलित शिक्षकों को रिवर्ट किये जाने हेतु अनन्तिम वरिष्ठता सूची चस्पा कर दी गयी है।
    जिस पर सैकड़ों की संख्या में आरक्षण समर्थक दलित शिक्षक आक्रोशित हो गये और विरोध स्वरूप संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सांकेतिक धरने पर बैठकर सरकार की दलित विरोधी नीति की जमकर भत्र्सना की और कहा एक तरफ बाबा साहब परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी निरस्त की और अब दलित शिक्षकों को रिवर्ट किया जा रहा है। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में दलित शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ के कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। रिवर्शन की कार्यवाही पर न लगी रोक तो निदेशक, बेसिक शिक्षा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ के कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन  किया जायेगा।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, डा. राम शब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, महेन्द्र सिंह, लेखराम, अशोक सोनकर, बनी सिंह, पीपी सिंह, प्रेमचन्द्र, राम बरन, दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, अनीता, रेनू, राजेश पासवान, प्रभू शंकर राव, अमित कुमार, श्रीनिवास राव, सुधा गौतम, अर्चना, शैलेन्द्र मणि, सुनील कनौजिया ने कहा कि जब आज आरक्षण समर्थक बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद कर रहे हैं उस अवसर पर सरकार के इशारे पर लखनऊ में 487 दलित शिक्षकों को रिवर्ट करने हेतु जारी की गयी अनन्तिम वरिष्ठता सूची पूरी तरह गलत है। क्योंकि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति दर्जनों बार निदेशक, बेसिक शिक्षा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत करा चुकी है कि 90 प्रतिशत दलित शिक्षकों की पदोन्नति आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 3(2) के तहत हुई है, ऐसे में एक आरक्षण विरोधी संगठन के दबाव में दलित शिक्षकों को रिवर्ट कराने की साजिश पूरी तरह गलत है।

    पढ़ें इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/cancle-leave/

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading