Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    यरूशलेम को इसराइल की राजधानी स्वीकार करने का अमेरिकी निर्णय भडकाऊ और गैर कानूनी कदम है : मजलिसे उलेमाए हिंद

    By December 8, 2017Updated:December 8, 2017 प्रेसनोट 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 595
    लखनऊ 8 दिसंबर : मजलिसे उलेमाए हिंद यरूशलेम को इसराइल की राजधानी स्वीकार करने और बेत उल मुकद्वस में अमेरिकी दूतावास खोलने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्णय की निंदा करती है और इस भड़काऊ एवं गेर कानूनी बयान के खिलाफ कड़ा विरोध जताती है।
    मजलिसे उलेमाए हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने ट्रम्प के इस फैसले को क्षेत्र एवं मध्य पूर्व की सुरक्षा के लिये खतरा बताते हुए कहा कि ट्रम्प के इस गैर कानुनी और क्रूर निर्णय पर दुनिया भर के मुसलमानों में आक्रोश और गम का माहोल है। यह निर्णय विश्व शांति के लिए अच्छा कदम नहीं है। मौलाना ने कहा कि अमेरिका विश्व कानून और अंतर्राष्ट्रीय चिंताओं को नजरअंदाज कर रहा है जिससे विश्व शांति को खतरा हो सकता है, मौलाना ने संयुक्त राष्ट्र से मांग की है कि ट्रम्प के गैर राजनीतिक और अपमानजनक फैसले के खिलाफ आपात बैठक बुलायें और वैश्विक शांति के महत्व के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये जायें।
    मौलाना ने मुस्लिम अमेरिका समर्थक देशों की आलोचना करते हुए कहा कि क्या अब भी मुस्लिम शासक अमेरिका और इसराइल नवाजी से बाज नहीं आएंगे? मुस्लिम देशों को चाहिए कि अमेरिका और इजरायल से अपने संबंध खतम करें और उनके उत्पादों का बहिष्कार करें। मौलाना ने कहा कि दुनिया को समझ लेना चाहिए कि अल कुद्वस से मुसलमानों की आस्थ जुडी है और इस पर मुसलमानों का पहला अधिकार है। हम फिलीस्तीन के मजलूमों के समर्थक हैं और हमारे देश की नीति हमेशा फिलीस्तीन समर्थक रही है इसलिए अगर वैश्विक संस्थायें ट्रम्प के इस फैसले के खिलाफ सख्त कदम नही उठायेगीं तो भारतीय मुसलमान विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। मौलाना ने कहा कि हमारा शांतिपूर्ण देश और पूरी दुनिया जानती है कि फिलीस्तीन की जमीन और बेत उल मुकद्वस पर इस्राएल का गासिबाना कब्जा है, जिसके खिलाफ पूरी दुनिया में रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को कुद्वस दिवस के नाम से विरोध प्रर्दशन किया जाता है।
    मौलाना ने कहा कि यूनेस्को सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र ने मस्जिदे अक्सा और दीवारे बुराक पर मुसलमानों का अधिकार स्वीकार किया था इसलिए संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी है कि वैश्विक कानून से छेड़छाड़ करने वाले अमन दुश्मन देशों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जायें। मजलिसे उलेमाए हिंद के सभी सदस्यों ने ट्रम्प के इस फैसले को जालिमाना और गैर कानुनी निर्णय बताते हुए कहा कि अगर दुनिया के तमाम मुसलमान रमजान के अंतिम शुक्रवार को इस्लामी एकता का सबूत देते हुए कुद्वस दिवस के नाम से मनाते और इस्राएल के अत्याचार और आतंक के खिलाफ विरोध करते तो कभी अमेरिका को ये साहस नहीं होता कि वह यरूशलेम को इसराइल की राजधानी बनाने का एलान करता। हमेशा हमारी कमियों और इख्तेलाफ का फायदा उठाया गया है इसलिए हम सभी मुसलमानों से अपील करते हैं कि इस्लामी एकता का सबूत देते हुए ट्रम्प के इस मूर्खतापूर्ण कदम की निंदा करें और एक साथ विरोध करें।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    1 Comment

    1. minecraft on April 5, 2019 5:33 pm

      I must thank you for the efforts you have put in penning this site.
      I really hope to check out the same high-grade content by you in the future as well.
      In fact, your creative writing abilities has motivated me to get my own, personal
      website now 😉

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading