Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    कल से लागू हो जायेगी बढ़ी बिजली दरें, लेकिन आन्दोलन रहेगा जारी

    By December 8, 2017Updated:December 8, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 643
    • कल से जहाँ प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता की दरों में हो जायेगी बढ़ोत्तरी वहीं आज पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन मध्य प्रदेश में कर रहा है थर्ड पार्टी आधा निजीकरण प्रक्रिया का अध्ययन
    • उभोक्ता परिषद ने कहा सरकार चुप आयोग अध्यक्ष विदेश में कार्पोरेशन प्रबन्धन निजीकरण की तलाश में मध्य प्रदेश में और प्रदेश का उपभोक्ता बेहाल अपने प्रदेश में
    • पूरे प्रदेश में किसान ग्रामीण, दुकानदार आन्दोलित और सरकार की चुप्पी से लगातार बढ़ रहा आन्दोलन
    • बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के तुरन्त बाद निजीकरण प्रक्रिया पर अध्ययन बडी साजिश
    लखनऊ 08 दिसम्बर। सरकार की लगातार चुप्पी के बाद अन्ततः उप्र पावर कार्पोरेशन के दबाव में नियामक आयोग द्वारा बढ़ाई गयी बिजली दर कल 09 दिसम्बर, 2017 से सभी बिजली कम्पनियों के उपभोक्ताओं पर लागू हो जायेगी। यह दुर्भाग्य की बात है कि बिजली दर बढ़ोत्तरी के तुरन्त बाद उपभोक्ता परिषद द्वारा दाखिल पुर्नविचार याचिका पर केवल कार्यवाही इसलिये नहीं हो पायी क्योंकि नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एसके अग्रवाल टैरिफ जारी कर दूसरे ही दिन विदेश चले गये। और कल जब उनका हवाई जहाज भारत में उतरेगा तो प्रदेश के ग्रामीण व किसानों पर 67 से लगभग 150 प्रतिशत बढ़ी बिजली दर लागू हो चुकी होगी। निश्चित तौर पर इसके पीछे पावर कार्पोरेशन का दबाव रहा है जो ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जायेगा।
    जहाँ कल से उप्र में बिजली दरें बढ़कर लागू होंगी वहीं आज एक दिन पहले पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन भोपाल में आधा निजीकरण थर्ड पार्टी प्रक्रिया का अध्ययन करने में जुटा है वहीं बिजली कम्पनियों के कार्मिक नेता जो निजीकरण की खुलकर खिलाफत करते हैं उन्हें पता भी नहीं है कि निजीकरण नक्शा प्रदेश के बाहर तैयार होना शुरू हो गया है।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से बिजली दर में व्यापक बढ़ोत्तरी करायी गयी है उसके पीछे निजी घरानों का बड़ा हाँथ है जिस प्रकार से टोरेन्ट पावर उपभोक्ताओं से लम्बा फायदा कमाकर अपनी जेब भर रहा है उसी तरह निश्चित तौर पर भविष्य में पावर कार्पोरेशन अन्य निजी घरानों को भी ऊर्जा सेक्टर में प्रवेश करायेगा। उपभोक्ता परिषद के सज्ञान में आया है कि पूरा कार्पोरेशन प्रबन्धन व बिजली कम्पनियों के उच्चाधिकारी आज मध्य प्रदेश भोपाल में थर्ड पार्टी मेनेजमेन्ट आपरेशन सिस्टम का अध्ययन करने गया है जिसके तहत कुछ निजी घराने जो बिलिंग व कलेक्शन का काम मध्य प्रदेश में थर्ड पार्टी के रूप में कर रही है, और मेन्टीनेन्स का काम मध्य प्रदेश बिजली निगम के पास है, यह मेनेजमेन्ट आपरेशन (एमओ माडल) एक तरह से आधा निजीकरण है इस माडल में केवल मेन्टीनेन्स का पार्ट बिजली कम्पनियों के पास रहता है। बिजली दर वृद्धि के तुरन्त बाद इस दिशा में काम किया जाना यह सिद्ध करता है कि भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र निजीकरण की तरफ बढ़ेगा।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में ग्रामीण किसान दुकानदार घरेलू उपभोक्ता सभी आन्दोलित हैं और उप्र सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। यह कितने दुर्भाग्य की बात है प्रदेश के विभिन्न श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं की जो बिजली दर बढ़ी है उससे वर्ष 2017-18 यानि की इस वित्तीय वर्ष के बचे 04 माह में बिजलीकम्पनियां प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं से कुल अतिरिक्त 2112 करोड़ राजस्व वसूलेगें जिसमें से केवल घरेलू व किसानों से ही 1335 करोड़ वसूला जायेगा यानि की कुल अतिरिक्त राजस्व का लगभग 63 प्रतिशत वसूली केवल घरेलू व कृषि क्षेत्र के विद्युत उपभोगताओं से की जायेगी वहीं दूसरी ओर प्रदेश के उद्योगों पर कोई भी भार नहीं डाला गया है। यह पहली ऐसी सरकार है जिसके कार्यकाल में सबसे ज्यादा ग्रामीण व किसानों की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी करायी गयी।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading