Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बसपा

    यूपीकोका से सिर्फ गरीबों का होगा दमन: मायावती

    By December 20, 2017Updated:December 20, 2017 बसपा No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581

    बसपा ने किया यूपीकोका बिल का विरोध, कहा: यूपीकोका से होगा दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का दमन

    लखनऊ 20 दिसम्बर। बसपा की अध्यक्ष सुश्री मायावती ने बुधवार को उत्तर प्रदेश कण्ट्रोल ऑफ़ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट बिल (यूपीकोका) का विरोध करते हुए कहा है कि इससे सर्वसमाज के दलितों, गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का दमन होगा। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपीकोका कानून वास्तव में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था के लिए नहीं बल्कि सर्वसमाज के गरीब, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के लिए ही दमन का नया हथियार लाया गया है।

    लखनऊ में एक प्रेस रिलीज़ जारी कर मायावती ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में खासकर यूपी में राजनीतिक द्वेष, जातिवाद, साम्प्रदायिक व पक्षपात के आधार पर कानून का धड़ल्ले से गलत इस्तेमाल आम जनता के लिए एक बड़ा सिरदर्द साबित हो रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र के मकोका की तर्ज पर बनाए गए यूपीकोका का भी ज्यादातर इस्तेमाल गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के दमन के लिए होगा। बसपा ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

    दरअसल योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज विधानसभा में यूपीकोका बिल पेश किया है। इस बिल का मसौदा सबसे पहले मायावती के शासनकाल में ही तैयार किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से बिल सदन में पेश नहीं हो सका। मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों व माफियाओं आदि को नियंत्रण करने के नाम पर केवल जाति व सम्प्रदाय विशेष के लोगों को ही शिकार बना रही है, जबकि सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोग प्रदेश में हर स्तर पर कानून को हाथ में लेने के साथ-साथ हर प्रकार का संगठित अपराध, गुंडागर्दी और माफियागिरी कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है।

    #Bahujan Samajwadi Party

    Keep Reading

    मिशन 2027: बीएसपी प्रमुख फिर खेलेंगी ‘दलित-ब्राह्मण’ कार्ड, BJP पर साधा निशाना!

    Mayawati's message to workers: Stand with Akash

    रैली की सफलता से उत्साहित: मायावती का कार्यकर्ताओं को संदेश: आकाश के साथ खड़े हो जाओ

    Mayawati holds BSP mega rally in Lucknow, announces formation of government for the fifth time

    चर्चा मायावती की महारैली की : क्या बसपा 2027 के लिए असली पलटवार की तैयारी में है?

    Mayawati holds BSP mega rally in Lucknow, announces formation of government for the fifth time

    मायावती ने लखनऊ में की बसपा की महारैली, पांचवीं बार सरकार बनाने का ऐलान

    मायावती की दहाड़ तय करेगी उत्तर प्रदेश की सियासत का रुख

    बसपा प्रमुख मायावती ने साधु-संतों को दी नसीहत: बाबा साहेब अम्बेडकर पर विवादित बयानबाजी न करें, चुप रहना ही उचित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading