बड़ी बैठक में दिया संकेत – ब्राह्मण समाज उपेक्षित, बसपा देगी सम्मान-सुरक्षा : 2007 फॉर्मूला की वापसी? दलित बेस मजबूत, ब्राह्मण-मुस्लिम को जोड़ने की तैयारी
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (BSP) अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पुरानी मास्टरस्ट्रोक दोहराने की तैयारी में जुट गई है! बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है! बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी के मंडल, जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई। यहां उन्होंने आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर गहन मंथन किया और साफ संकेत दिए कि बसपा अपने कोर दलित वोट बैंक को मजबूत रखते हुए ब्राह्मण समाज को भी बड़े पैमाने पर साधने जा रही है।
मायावती का नया-पुराना फॉर्मूला: दलित + ब्राह्मण + मुस्लिम
मायावती ने कहा कि वर्तमान BJP सरकार में ब्राह्मण समाज उपेक्षा, असुरक्षा और असम्मान महसूस कर रहा है। ये मुद्दा अब देशव्यापी चर्चा में है, और ब्राह्मण खुद अपनी आवाज मुखर कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बसपा के शासनकाल में ब्राह्मणों को पूरा सम्मान, सुरक्षा और प्रतिनिधित्व मिला था – जो किसी अन्य पार्टी ने नहीं दिया।
हाल के कदमों से साफ है ब्राह्मण कार्ड
- हाल ही में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म को ब्राह्मण समाज के खिलाफ बताकर मायावती ने बैन की मांग की।
- UGC के नए नियमों पर भी ब्राह्मणों के पक्ष में आवाज उठाई।
- पार्टी में ब्राह्मण नेताओं की एंट्री तेज – कई BJP छोड़कर बसपा में शामिल हो चुके हैं।
रणनीति का पूरा ब्लूप्रिंट
- बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी – कोई गठबंधन नहीं।
- दलित (20%+) को इंटैक्ट रखते हुए ब्राह्मण (10-12%) और मुस्लिम (19-20%) वोटर्स को आकर्षित करना।
- युवा चेहरों जैसे आकाश आनंद को आगे लाकर नई पीढ़ी को जोड़ना।
- संगठन में बड़े बदलाव – मिशनरी माइंडेड कार्यकर्ताओं को प्रमोट किया जा रहा है।
ये चाल 2007 की याद दिलाती है, जब दलित-ब्राह्मण गठजोड़ से बसपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। अगर दलित बेस मजबूत रहा और ब्राह्मण वोट शिफ्ट हुए, तो मुस्लिम वोट भी बसपा की ओर मुड़ सकते हैं। लेकिन रिस्क भी बड़ा है – कोर वोट छूटने से पार्टी कमजोर हो सकती है।
UP की जातीय राजनीति में ये दांव कितना असरदार साबित होगा? क्या मायावती 2007 जैसा कमबैक दोहरा पाएंगी? https://shagunnewsindia.com/ अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं!







