लखनऊ 26 दिसम्बर। नोयडा के सेक्टर 49 के बरोला गाॅव में दो सगी बहनों की हत्या कर उनका शव पेड़ से लटका देने तथा परिवारीजन के हत्या किये जाने की घटना पर जारी एक बयान में नेता, उप्र कांग्रेस विधान मण्डल दल श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस सरकार के 09 महीने के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह से चरमरा गयी है। हत्या, बलात्कार, महिला एवं बाल उत्पीडन, अपहरण, फिरौती की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन सरकार इस पर बिल्कुल ही गंभीर नहीं है। बीते सत्र में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार से कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति पर विस्तृत चर्चा कराये जाने की माॅग की गयी तथा सरकार का ध्यान आकृश्ट कराया गया किन्तु सरकार ने गोलमोल जवाब दिया।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर सरकार बिल्कुल ही गंभीर नहीं है। विपक्ष में रहते हुए प्रदेश की बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ बोलते हुए नहीं थकती थी, आज वही कानून-व्यवस्था के नियंत्रण पर नाकाम नजर आ रही है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार खुद अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार बनती जा रही है।
पढ़ें सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/ghar-main-ped-se-latka-mila-2-bahno-ka-sav/







