Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    UPPCL बैक फुट पर: जारी किया 5% केवल डयूटी वसूलने का आदेश

    By January 3, 2018Updated:January 3, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 515
    1.  ग्रामीण अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं से इलेक्ट्रिसिटी डयूटी के मद में लगभग 955 करोड की अधिक वसूली की वापसी पर पावर कारपोरेशन ने प्रमुख सचिव ऊर्जा से मांगा अभिमत 
    2. हर ग्रामीण अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ता को 1 किलोवाट पर मिलेगा रूपया 45 का हर माह फायदा

    लखनऊ,03 जनवरी। उप्र के लगभग 40 से 60 लाख ग्रामीण अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं पर बिजली कम्पनियों के आला अधिकारी द्वारा 5% के बजाय 20% इलेक्ट्रिसिटी डयूटी पिछले 5 वर्षों से वसूले जाने के मामले में उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा द्वारा दाखिल लोकमहत्व जनहित प्रत्यावेदन पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा पावर कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक से रिर्पोट तलब करने का यह नतीजा यह रहा कि उप्र पावर कार्पोरेशन ने आज 20% इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी वसूलने का अपना आदेश वापस लेते हुये अपनी बिलिंग साफ्टवेयर में आज की तारीख से आगे केवल 5% इलेक्ट्रीसीटी ड्यूटी वसूल किये जाने का फैसला ले लिया है और उसकी सूचना उपभोक्ता परिषद के लोक महत्व याचिका के क्रम  में पावर कार्पोरेशन के निदेशक वाणिज्य, संजय कुमार सिंह द्वारा नियामक आयोग सचिव को लिखित में अवगत करा दिया गया है। गौरतलब है कि कल ही नियामक आयोग ने नाराजगी व्यक्त करते हुये पावर कार्पोरेशन प्रबन्धक निदेशक को रिमाइन्डर भेजा था।
    वही दूसरी ओर पावर कार्पोरेशन द्वारा पाँच वर्षो में उपभोक्ताओं से वसूले गये लगभग 955 करोड़ को ब्याज सहित वापस करने के मामले पर अपनी फेस सेविंग करने के लिये पावर कारपोरेशन की तरफ से प्रमुख सचिव ऊर्जा का अभिमत मांगा है सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ज्यादा वसूली की है तो उसे वापस करने में पावर कार्पोरेशन क्यों अभिमत की बात कह कर मामले को थोड़े दिन के लिये लटका रहा है यह निर्णय 2012 में उप्र सरकार के कैबिनेट व विधान सभा से पास होकर जारी हुआ था। ऐसे में अधिसूचना का अर्थ का अनर्थ लगाकर पावर कार्पोरशन ने जो गलती की वह स्वयं जिम्मेदार है। अधिसूचना में 5 प्रतिशत वसूली का आदेश स्पष्ट था। ऐसे में 20 प्रतिशत वसूली गलत तरीके से करने के लिये जो भी अधिकारी दोषी हैं उनके खिलाफ कठोर कदम उठाया जाना चाहिये।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जहां आज से पूरे प्रदेश में ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ोत्तरी के बाद गांव की जनता को बिजली का बिल मिलना शुरू हो गया है और वह बडा झटका दे रहा है वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता परिषद की लड़ाई के बाद हर विद्युत उपभोक्ता के बिल में रू0 45 का लाभ हर माह मिलेगा वर्तमान लागू टैरिफ ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ता 1 किलोवाट पर 300 प्रति किलो प्रतिमाह जो देंगे पहले उन्हें इलेक्ट्रीसीटी ड्यूटी 20 प्रतिशत के हिसाब से यदि आदेश वापस न होता तो रू0 60 देना पड़ता लेकिन अब 5 प्रतिशत के हिसाब से मात्र 15 रू0 देना पड़ेगा। उपभोक्ता परिषद ने कहा जल्द ही पावर कार्पोरेशन को विद्युत उपभोक्ताओं से वसूले गये रू0 955 करोड़ को भी ब्याज सहित वापस देना होगा इसके बाद ही उपभोक्ता परिषद चुप बैठेगा।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं में खुशी की लहर है पूरे मामले पर नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एसके अग्रवाल से मिलकर उन्हें अवगत करा दिया गया है और आयोग द्वारा सही समय पर उचित कदम उठाने के लिये प्रदेश के उपभोक्ताओं की तरफ से आयोग को बधाई भी दी।

    #UPPCL VS UPBHOKTA PARISAD

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading