Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    सरकारी विभागों पर 10323 करोड़ बकाया: उपभोक्ता परिषद

    By January 15, 2018Updated:January 15, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 546

    देश के सर्वाधिक सरकारी बकायेदार राज्यों में उप्र का प्रथम स्थान

    उप्र में सरकारी विभागों पर मार्च 2017 से सितम्बर 2017 यानि कि छः माह में बढ गया रू0 1470 करोड का बकाया

    आम उपभोक्ताओं के मात्र हजारों के बकाये पर कटता है कनेक्शन फिर सरकारी लाखों/करोडों के बकायेदारों पर मेहरबानी क्यों?

    लखनऊ,15 जनवरी। पूरे देश में बिजली कम्पनियों की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार हेतु उदय अनुबन्ध के तहत बडे पैमाने पर कार्य योजना बनाकर कार्यवाही चल रही है लेकिन आज भी पूरे देश में सरकारी विभागों पर बिजली का बकाया काफी चिन्ता का विषय बना हुआ है। आम जन मानस पर छोटा सा हजारों का बकाया होने पर भी उसका कनेक्शन काट दिया जाता है लेकिन सरकारी विभागों पर करोडों बकाया होने के बावजूद भी उनके साथ हमदर्दी क्यों बरती जाती है? 12 जनवरी 2017 को उदय मानीटरिंग कमेटी की दसवीं बैठक में देश के उन 8 राज्यों जिनमें सरकारी विभागों पर सर्वातिधक बकाया है का जब आंकलन हुआ तो सभी के होश उड गये। उप्र के लिये सबसे चौकाने वाली बुरी खबर रही कि उप्र देश के 8 राज्यों में सरकारी विभागों पर सबसे ज्यादा बकाया वाला प्रदेश बन प्रथम स्थान पर पहुच गया।  आप सभी देखी रहे हैं कि उप्र में बकाया वसूली, बिजली चोरी अभियान जोरों पर है लेकिन आंकडे जो निकल कर आ रहे हैं उससे यह सिद्ध होता है कि सरकारी विभाग बकाये के बावजूद भी ठण्डी हवा खा रहे हैं।
    उपभोक्ता परिषद द्वारा आज देश के उन 8 राज्यों के बकाये पर जो खुलासा किया जा रहा है वह स्वतः सत्यता बयां कर देंगे। जबकि सरकारें चाहें तो बकायेदार विभागों के बजट में कटौती कर बिजली विभाग को शत-प्रतिशत बकाया अदा कर सकती हैं।
    राज्य                     बकाया मार्च 2017 तक         बकाया सितम्बर 2017 तक
    उत्तर प्रदेश               8853 करोड                       10323 करोड
    महाराष्ट्रा                 3364 करोड                       4650 करोड
    केरला                    2609 करोड                      4151 करोड
    तेलंगाना                 3562 करोड                      3862 करोड
    आॅंध्र प्रदेश               2805 करोड                      3340 करोड
    कर्नाटक                 1879 करोड                       2134 करोड
    हरियाणा                 924 करोड                        1021 करोड
    राजस्थान                655 करोड                        879 करोड
    कुल बकाया              29871 करोड                    34523 करोड
    उप्र राज्य विद्युत उपभेाक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जहाॅं देश के सभी राज्यों में सरकारी बकाया लगातार बढ रहा है वहीं उप्र के आंकडों पर नजर डालें तो उप्र में मार्च से सितम्बर के बीच छः माह में सरकारी विभागों पर कुल 1470 करोड बकाया बढा है जो यह सिद्ध करता है कि सरकारी विभाग बकाये के बावजूद भी अपने मनमाने तरीके से मस्त हैं और बिजली कम्पनियाॅं भी उन पर कार्यवाही की औपचारिकता निभा रही हैं वहीं दूसरी ओर आम जनमानस किसान ग्रामीण के हजारों बकाये पर भी उन का बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है। जो अपने आप में चिन्ता का विषय है और दोहरे मापदण्ड को दर्शाता है। अभी भी समय है कि पावर कारपोरेशन प्रबन्धन को सरकार के सामने बकाया वसूलने हेतु बजटरी प्राविधानों के माध्यम से सत-प्रतिशत बकाया वसूलने हेतु कार्यवाही करानी चाहिये।

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026
    Disney magic returns to Singapore’s ‘Gardens by the Bay

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading