Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    भाजपा के अपराध नियंत्रण के दावे सब धरे के धरे रह गए

    By October 22, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 531

    शोहदों से परेशान 10वीं की एक छात्रा से पुलिस ने मेडिकल के लिए 500 रूपए वसूल लिए और बयान दिलाने के लिए 4 हजार रू. की मांग रख दी। भाजपा राज में पुलिस का एंटी रोमियों स्क्वायड बनाया जिसका अब कहीं अता पता भी नहीं है

    लखनऊ 22 अक्टूबर। भाजपा राज में अपराध नियंत्रण के दावे धरे के धरे रह गए हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं न होती हों। हालत यहां तक बिगड़ चुकी है कि अपराधियों को कानून का जरा भी डर नहीं रह गया है। और वे खुलेआम पुलिस बल पर भी हमलावर हो रहे हैं। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और जंगलराज कायम है। मुख्यमंत्री जी लखनऊ से बाहर गुजरात आदि के दौरों में व्यस्त हैं, यहां उनके राज्य उत्तर प्रदेश में सब कुछ भगवान भरोसे है। ये आरोप आज सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर लगाएं।

    उन्होंने ने कहा कि लखनऊ जनपद के मलिहाबाद इलाके में युवती से दुष्कर्म का प्रयास हुआ, पीजीआई थाना क्षेत्र में दुष्कर्म से आहत किशोरी द्वारा आत्महत्या की गई। यही नहीं, रायबरेली जनपद में शोहदों से परेशान 10वीं की एक छात्रा से पुलिस ने मेडिकल के लिए 500 रूपए वसूल लिए और बयान दिलाने के लिए 4 हजार रू. की मांग रख दी। भाजपा राज में पुलिस का एंटी रोमियों स्क्वायड बनाया जिसका अब कहीं अता पता भी नहीं है। पुलिस के गिरते मनोबल और अपराधियों के बेखौफ होने का ही नतीजा है कि आगरा में दारोगा को बंधक बनाकर पीटा गया। घाटमपुर (कानपुर देहात) में जुआ पकड़ने गए पुलिस पर हमला हुआ तो वे पैदल भागे।

    व्यापारियों की जान भाजपा राज में बहुत सस्ती हो गई है। लखनऊ सहित कई जनपदों में सर्राफा व्यापारियों की हत्या तक हो गई। देवबंद के एक बड़े व्यापारी से 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगी गई। यह सब काम जेल में बंद अपराधी अपने गुर्गों से करा रहे हैं। इन पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
    पुलिस तमाम मामलों में समय से चार्जशीट भी नहीं दाखिल कर पा रही है। विवेचना के काम में जबर्दस्त हीला -हवाली हो रही है। अदालतें इसके लिए जब तक दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ चेतावनी भी देती रहती है। राजधानी लखनऊ में काकोरी, रहीमाबाद, विकासनगर, माल, बंथरा, इलाको में अपराधिक घटनाएं घटी। खुद योगी जी के जनपद गोरखपुर में भाजपा की एक महिला नेत्री को उगाही में गिरफ्तार किया गया। महिलाएं असरुक्षित हैं।

    उन्होंने ने कहा कि भाजपा राज के विपरीत जब श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार थी तब कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी हुई थी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन की स्थापना हुई थी। अपराध स्थल पर सूचना मिलने से 10-15 मिनट के अंदर ही पुलिस पहुंच जाए इसको सुनिश्चित करने के लिए यूपी डायल 100 नं0 सेवा शुरू की गई थीं इनकी प्रशंसा अन्य प्रदेशों के अलावा विदेशों तक में हुई थी। श्री अखिलेश यादव के समय शांति व्यवस्था कायम थी। अपराध की स्थिति नियंत्रण में थी।

    मुख्यमंत्री ने कुर्सी सम्हालने के बाद कहा था कि अब अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे। हकीकत में सब कुछ उल्टा हो रहा है। जो अपराधी जेल में हैं वे भी वहां से भी अपना खुला दरबार चला रहे हैं। प्रदेश छोड़कर तो कोई गया नहीं, दूसरे प्रदेशों के अपराधी भी यहां के भयमुक्त माहौल में अपनी कारस्तानी दिखाने आ जाते हैं। भाजपा की कथनी -करनी का यह खेल देखकर जनता अब ऊब गई है और वह इसका करारा जवाब के लिए सन् 2019 को होने वाले लोकसभा चुनावों के इंतजार में है।

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading