बैंगलोर, 11 नवंबर 2017 : मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एमएचईपीएल) ने आज श्री दिलीप जोज़ को कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी और सीईओ) बनाने का एलान किया। श्री जोज़ एमएचईपीएल से पिछले तीन साल से भी ज्यादा समय से जुड़े रहे डॉ. अजय बख्शी से चार्ज लेंगे और कार्यभार संभालेंगे।
भिन्न क्षेत्रों और कई फंक्शनल क्षेत्रों में काम करने का 25 साल का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्री दिलीप जोज को हेल्थकेयर उद्योग में काम करने का 16 साल का अनुभव है। श्री दिलीप जोज़ ने टीपीजी कैपिटल में दो साल के करीब सीनियर एडवाइजर के रूप में काम किया है। इससे पहले वे केयर हॉस्पीटल्स, हैदराबाद में ग्रुप सीईओ थे। वे फोर्टिस हेल्थकेयर में क्षेत्रीय निदेशक भी थे जहां उनके दक्षिणी क्षेत्र के मामलों का प्रबंध करते थे। पैरा मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ टर्टियरी हेल्थकेयर डिलीवरी के क्षेत्र में वे कई अग्रणी पदों पर और भूमिका में रह चुके हैं। टीपीजी में मणिपाल समूह के लिएवरिष्ठ सलाहकार के रूप में अपनी पिछली भूमिका में श्री जोज़ ने परिचालन उत्कृष्टता के रूप में भारी योगदान किया है और हेल्थकेयर उद्योग में सर्वश्रेष्ठ व्यवहारों के लिए मूल्य और ज्ञान मुहैया कराया है।
वे आईआरएमए से मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं और आईआईएम (ए), एक्सएलआरआई तथा आईएसबी जैसी कई संस्थाओं के एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम में हिस्सा लिया है। वे नेशनल हेल्थकेयर कौंसिल, सीआईआई और जीएलजी हेल्थकेयर कौंसिल के सदस्य हैं। उनकी दिलचस्पी में ट्रेकिंग और सामाजिक उद्देश्यों के लिए स्वेच्छा से काम करना शामिल है।
इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए मणिपाल हॉस्पीटल्स में चेयरमैन डॉ. सुदर्शन बलाल ने कहा,“हम श्री दिलीप जोज़ को बधाई देते हैं और उनका स्वागत करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वे हेल्थकेयर उद्योग के सबसे अच्छे लोगों में एक हैं और मुझे यकीन है कि अपनी मजबूत दृष्टि और गतिशीलता से एमएचईपीएल को नई उंचाई पर ले जाएंगे।हम उनके सर्वश्रेष्ठ की कामना करते हैं।”






