Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    केन्द्र सरकार आरक्षण को अब नए रूप में लाने की साजिश कर रहा है: अखिलेश यादव

    By November 11, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588
    लखनऊ 11 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पिछड़ों और कमजोर वर्ग के लोगों के हक की लड़ाई लम्बे समय से लड़ी जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा आरक्षण को अब नए रूप में लाने की साजिश हो रही है। समाजवादी किसी का हक छीनना नहीं चाहते हैं। पर यह जरूर चाहते हैं कि आबादी के हिसाब से आरक्षण हो। केन्द्र जाति जनगणना कराकर तय कर सकता है कि किसकी कितनी भागीदारी रखी जाए।
    श्री यादव ने कहा कि जिन्होंने गुमराह किया उनसे सावधान रहना हैं। हमने काम के आधार पर वोट मांगा तो उन्होंने बहका दिया लेकिन जो काम हम कर सकते हैं उसे वर्तमान मुख्यमंत्री नहीं कर सकते है। हम एक्सप्रेस-वे बना सकते हैं। मेट्रो चला सकते हैं। उनकी तरह टोटका नहीं कर सकते।
    श्री यादव आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में स्थित लोहिया सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात उनके विचारों की वर्तमान में प्रासंगिकता पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में सविता समाज के सैकड़ों लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता पूर्व जिला जज श्री निवास प्रसाद ने की तथा संयोजन श्री संजय कुमार विद्यार्थी ने किया। संचालन श्री अखिलेश सविता ने किया।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री सर्वश्री अहमद हसन, रामगोविन्द चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, राजेंद्र चौधरी, और एम.एल.सी. एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा श्री कर्पूरी ठाकुर ने ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलकर जो ऊँचाई हासिल की उससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने  कहा सविता समाज संगठन को मजबूत करें। आने वाले समय में सविता समाज को सम्मान और चुनाव में टिकट मिलेगा। लेकिन सŸाारूढ़ दल की चालों से इस समाज को सावधान रहना है। समाजवादी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। उनके नाम पर शिक्षा संस्था भी बनाएंगे।
    सविता समाज के प्रतिनिधि वक्ताओं ने कहा कि हमारे समाज को समाजवादी पार्टी की आवश्यकता है क्योंकि समाजवादी दर्शन से ही विषमता दूर होगी। वर्तमान सरकारों से मोहभंग की स्थिति में अखिलेश जी ही विकल्प है। नेतृत्व अखिलेश जी का और हमारी ताकत उनके साथ है सविता समाज ने संकल्प लिया कि वे समाजवादी पार्टी के साथ रहेंगे और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में संघर्ष में शामिल रहेंगे।

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading