Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन उप्र का आमरण अनशन, सातवे दिन भी नहीं सुना प्रशासन ने

    By July 31, 2017Updated:July 31, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 511

    अध्यक्ष कल से बैठेंगी आमरण अनशन पर

    आमरण अनशन सातवे दिन भी किसी जिम्मेदार अधिकारियों का अनशनकारियों की स्थिति को गम्भीरता से न लेना विस्फोटक साबित हो सकता हैं प्रदेश अध्यक्षा सुश्री साजदा पंवार ने बताया कि अनशनकारी बार-बार आन्दोलित होकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे रोकने के लिये संगठन की मुखिया दिन-रात निगरानी कर रही हैं कि इस तरह की कोई अप्रिय घटना न घटित हो सके। लेकिन यदि शासन और सरकार ने इसे जल्दी ही गम्भीरता से नही लिया है तो स्थितियाँ विस्फोटक हो सकती हैं। कल ही पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे गोरखपुर मण्डल उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी का धैर्य टूट गया था और अपनी जान देने के लिये निदेशालय के परिसर में लगे पेड़ पर चढ़ गये।

    इस दौरान प्रशासन भी निदेशालय के परिसर में मौजूद नही था। संगठन के अध्यक्ष के बहुत अनुनय-विनय के बाद तथा अन्य शिक्षकों की सहायता से अनशनकारी को पेड़ से नीचे उतारा गया। इस घटना से आहत होकर अध्यक्ष का कहना है कि आगामी दो दिनों के अन्दर माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर समस्या का समाधान नही होता है तो सामूहिक रुप से कोई भी कठोर निर्णय लिया जायेगा।

    स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का अन्दाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिनों से अनशनकारियों के स्वास्थ्य परिक्षण के लिये कोई चिकित्सक तक नही आया। जिस कारण रविवार रात 10 बजे संगठन के महामंत्री श्री अनिरुद्ध पाण्डेय जी की अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण उन्हें अध्यक्ष स्वतः सिविल अस्पताल ले गईं और वहां आपातकालीन चिकित्सा सुविधा लेकर ये सोमवार को सुबह 6 बजे धरना स्थल पर आकर पुनः आमरण अनशन पर बैठ गये। इसी प्रकार शनिवार रात भी अचानक दो अनशनकारियों को तबियत खराब होने पर संगठन ने ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनका इलाज अभी भी चल रहा है। अभी कई अनशकारियों की तबियत गम्भीर चल रही है।

    जिसमें प्रदेशीय प्रवक्ता पुण्य प्रकाश त्रिपाठी (देवरिया), मण्डल अध्यक्ष मेरठ देवेन्द्र सिंह (हापुड़) और जिलाध्यक्ष गाजियाबाद कु0 वर्षा रानी सहित अन्य कई शिक्षक/शिक्षिकाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। यदि जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता नही कराई गई तो आक्रोशित और निराश कम्प्यूटर शिक्षक कोई भी आत्मघाती कदम उठा सकता है। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन, विभाग और सरकार की होगी।
    मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह का कहना है कि जब तक हम कम्प्यूटर शिक्षकों को पुनः विद्यालय भेजने का आदेश जारी नही होता है और कम्प्यूटर शिक्षा सुचारु रुप से संचालित नही होती है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। चाहे इसके लिये हमें अपने प्राणों की आहुति ही क्यों न देनी पडे़। क्योंकि पिछले तीन सालांे से शासन और विभाग द्वारा शिक्षकों को झूठा आश्वासन ही दिया जाता रहा। लेकिन इस बार संगठन को पूरा भरोसा है कि योगी सरकार कम्प्यूटर शिक्षा की महत्ता तथा शिक्षकों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुये इनके साथ न्याय कर तत्काल सेवा बहाली का आदेश जारी करायेगी।
    आमरण अनशन पर अभी तक 21 शिक्षक ही बैठे थे। लेकिन मंगलवार से संगठन की अध्यक्ष सुश्री साजदा पंवार सहित प्रदेश सचिव सतीश यादव (आजमगढ़), जिला उपाध्यक्ष मथुरा संध्या सक्सेना, मंजू राजपूत हमीरपुर, जिलाध्यक्ष गाजीपुर रामअवतार यादव, जिलाध्यक्ष मऊ संजय सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अम्बेडकरनगर श्याम सुदंर, जिलाध्यक्ष आगरा जय प्रकाश, अमितेश पाण्डेय आजमगढ़ और ज्ञान प्रकाश शुक्ला इलाहाबाद सहित कुल 31 शिक्षक आमरण अनशन पर होंगे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading