सपा विधायको के प्रतिनिधिमण्डल ने महामहिम को ज्ञापन देकर प्रदेश की गंभीर समस्याओं के समाधान में हस्तक्षेप का अनुरोध किया
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी के विधायको के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक से भेंटकर ज्ञापन सौंपा और उनसे प्रदेश की गंभीर समस्याओं के समाधान कराने में हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमण्डल में श्री नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वमंत्री श्री बलराम सिंह यादव, श्री राजेंद्र चौधरी के अलावा लगभग 30 विधायक शामिल थे। इनमें प्रमुख हैं सर्व श्री पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई, मनोज पाण्डेय, डा. मधु गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, राम सुन्दरदास, आनंद भदौरिया।
प्रतिनिधि मण्डल में इनके अतिरिक्त नफीस अहमद, संतोष यादव ‘सनी‘, राजेश यादव ‘राजू‘, लीलावती कुशवाहा, पुष्पराज जैन, राम जतन राजभर, मो. फहीम इरफान, अंबरीष सिंह पुष्कर, रफीक अंसारी, जगदीश सोनकर, राकेश प्रताप सिंह, राजकुमार उर्फ राजू यादव, राजपाल कश्यप, हीरालाल यादव, प्रमु नारायण सिंह, आशुतोष उपाध्याय, रणविजय सिंह, परवेज अली, डा. दिलीप यादव भी शामिल थे।
श्री राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधि मण्डल की बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।







