Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    UPPCL ने गुमराह कर बिजली दर प्रस्ताव पास कराने के लिये किया षड़यंत्र: उपभोक्ता परिषद

    By August 25, 2017Updated:August 25, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 643
    • उप्र सरकार की सब्सिडी के नाम पर गोल-मोल जवाब
    • पावर कारपोरेशन द्वारा बिजली दर की कमियों में आधा अधूरा जवाब देकर बिजली दर प्रस्ताव को स्वीकार कराने के लिये किया जा रहा षडयन्त्र, उपभोक्ता परिषद ने संभाला मोर्चा
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष की नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा व सदस्य श्री एस के अग्रवाल के साथ मैराथन बैठक, उपभेाक्ता परिषद ने किसी के दबाव में न आने की की वकालत
    • पावर कारपोरेशन का नया पैंतरा, कहा पिछली सरकार में नियामक आयोग ने बिजली दर बढायी थी कम इसलिये इस बार व्यापके वृद्धि है जरूरी
    • लेक्ट्रििसिटी डयूटी के मद में जनता से 1000 करोड वसूलकर सरकार से उसे सब्सिडी के रूप में शामिल कराकर किया जाता है बडा खेल
    • नियामक आयोग का आश्वासन किसी के दबाव में नही होगी कार्यवाही

    लखनऊ 25 अगस्त। उप्र पावर कारपोरेशन द्वारा एआरआर व बिजली दर प्रस्ताव 2017-18 पर आधी अधूरी कमियों का जवाब देकर जहाॅं बिजली दर प्रस्ताव स्वीकार कराने के लिये नियामक आयोग पर दबाव बना रहा है वहीं उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस मुददे पर नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा व सदस्य श्री एस के अग्रवाल के साथ लम्बी बैठक कर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का पक्ष रखते हुए कहा जब तक बिजली कम्पनियों व पावर कारपोरेशन द्वारा एआरआर व बिजली दर प्रस्ताव में निकाली गयी समस्त कमियों पर अपना उचित जवाब आयोग को न जमा कर दें तब तक जल्दबाजी में बिजली दर प्रस्ताव को स्वीकार न किये जाने की मांग उठायी
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह कितने दुर्भाग्य की बात है कि पावर कारपोरेशन द्वारा आयोग को भेजे गये आधे अधूरे जवाब में ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की लगभग 253 प्रतिशत वृद्धि व किसानों की 80 प्रतिशत वृद्धि पर यह जवाब दिया गया है कि पहले 10 घण्टे सप्लाई मिलती थी अब गाॅंव की जनता को 18 घण्टे बिजली मिल रही है। इसलिये दरों में वृद्धि करना जरूरी है। सबसे बडा चौकाने वाला मामला तो यह है कि पावर कारपोरेशन द्वारा ज्यादा वृद्धि प्रस्तावित किये जाने के पीछे एक तर्क यह भी दिया गया है कि वर्ष 2016-17 यानि कि सपा सरकार में पावर कारपोरेशन द्वारा उदय स्कीम के तहत 5.75 प्रतिशत औसत वृद्धि मांगी गयी थी लेकिन नियामक आयोग द्वारा केवल 3.18 प्रतिशत औसत वृद्धि दी गयी थी इसलिये अब व्यापक वृद्धि जरूरी है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ पावर कारपोरेशन यह भूल गया कि जब उदय स्कीम में वर्ष 2017-18 के लिये 6.95 प्रतिशत वृद्धि मानी गयी थी तो पावर कारपोरेशन ने उसके विपरीत 22.66 प्रतिशत औसत वृद्धि क्यों प्रस्तावित की थी।
    वहीं दूसरी ओर उप्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में यह जवाब दिया गया है कि सरकार वर्ष 2017-18 के लिये केवल 5500 करोड सब्सिडी दे रही है जिसमें राजस्व सब्सिडी 4260 करोड है कृषि की सब्सिडी 240 करोड है और इलेक्ट्रििसिटी डयूटी के सापेक्ष 1000 करोड की सब्सिडी हैं। सवाल यह उठता है कि राजस्व गैप को पूरा करने के लिये आज तक कभी भी सब्सिडी नही दी गयी तो इस बार कुल सब्सिडी का लगभग 77 प्रतिशत सब्सिडी राजस्व गैप को पूरा करने में क्यों खर्च की जा रही है। अब ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को जो हमेशा सरकारें बिजली दर न बढे उसके मद में सब्सिडी देती थीं इस बार उसका क्या होगा? क्या यह मान लिया जाये कि इस बार भाजपा सरकार गाॅंव की जनता को सब्सिडी नही देगी। और दूसरा सबसे बडा सवाल कि इलेक्ट्रिसिटी डयूटी के मद में जो रू0 1000 करोड की वसूली करके सरकार के खाते मंे बिजली कम्पनियाॅं जमा कराती हैं उसको सब्सिडी में शामिल किया जा रहा है लेकिन यह बताने की जहमत नही की गयी कि इस 1000 करोड का उपभोग किस श्रेणी के उपभोक्ताओं की सब्सिडी के रूप में किया जायेगा।
    नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा व सदस्य श्री एस के अग्रवाल ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को बैठक के बाद यह आश्वस्त किया कि पावर कारपोरेशन के दबाव में कोई कार्यवाही नही की जायेगी। विद्युत अधिनियम 2003 के प्राविधानानुसार ही आयोग उचित निर्णय लेगा।

    # avadesh verma #UPPCL LUCKNOW

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading