Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    UPPCL के तकनीकी विशेषज्ञों को डायवर्सिटी फैक्टर 1 अनुपात 1का नहीं है ज्ञान: उपभोक्ता परिषद

    By August 27, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564
    • ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की आडिट व ग्रामीण उपभोक्ताओं के विद्युत भार बढ़ाने की योजना पर उपभोक्ता परिषद ने पावर कार्पोरेशन के तकनीकी विशेषज्ञों को दिखाया बड़ा आइना, कहा विशेषज्ञों को डायवर्सिटी फैक्टर1अनुपात1का नहीं है ज्ञान।
    • उपभोक्ता परिषद का बड़ा खुलासा पावर कार्पोरेशन के सिस्टम की क्षमता केवल 3 करोड़ 79 लाख किलोवाट, वहीं विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा लिया गया कुल भार 4 करोड़ 65 लाख किलोवाट।
    • बिजली कम्पनियां पहले अपने सिस्टम का बढ़ायें लोड फिर करें उपभोक्ताओं के भार बढ़ाने की बात।
    • पावर कार्पोरेशन का सिस्टम पूरी तरह मिस मैच तकनीकी विशेषज्ञों की फौज को कब होगा यह ज्ञान?

    लखनऊ 27 अगस्त। जहां नियामक आयोग में वर्ष 2017-18 के लिये ग्रामीण व किसानों की बिजली दरों में पावर कार्पोरेशन द्वारा व्यापक वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है, वहीं पावर कार्पोरेशन ने जब से पावर फाॅर आल का एग्रीमेन्ट किया है तब से कहीं कोई घाटे की बात उठती है तो उसका ठीकरा गांव की जनता पर ही फोड़ा जा रहा है। विगत दिनों 18 घण्टे सप्लाई के नाम पर ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरों में 350 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित कर दी गयी। दो दिन पूर्व अब पावर कार्पोरेशन ने एक नया पैंतरा चल दिया है, कहा ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ट्रांसफार्मर ओवर लोड होकर फुंक रहे हैं, ऐसे में ट्रांसफार्मरों का आडिट कराया जायेगा और उसके आधार पर ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के लोड भी बढ़ाये जायेंगे।
    उपभोक्ता परिषद पावर कार्पोरेशन को बताना चाहता है कि पहले अपने सिस्टम का लोड बढ़ा लो, उसके बाद हमारे उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने की बात करो। वर्तमान में पूरे प्रदेश में सिस्टम पूरी तरह अधिभारित है, उपभोक्ताओं द्वारा लिये गये संयोजित भार के मुताबिक बिजली कम्पनियों का सिस्टम नहीं है। पूरा सिस्टम मिस मैच कर रहा है और ऐसे में उसका ठीकरा उपभोक्ताओं पर फोड़ना उचित नहीं है। गांव की जनता का विद्युत दर प्रति किलोवाट माना जाता है इसलिए पावर कार्पोरेशन अभी से किलोवाट ज्यादा कर चोर दरवाजे से पुनः बिजली दरों में एक और वृद्धि कराने के लिये प्रयासरत् है।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज उपभोक्ता परिषद जो खुलासा करने जा रहा है, उससे पावर कार्पोरेशन के तकनीकी विशेषज्ञों की आंख खुल जायेगी वास्तव में उन्हें अभियान किस स्तर पर चलाने की जरूरत है? यह सोचने के लिये मजबूर होना पड़ेगा। पावर फार आल में पावर कार्पोरेशन ने माना है कि पूरे प्रदेश में 33 केवी स्तर पर वितरण ट्रांसफार्मरों की कुल क्षमता जो वर्तमान में है, वह लगभग 44677 एमवीए है। यदि इसको किलोवाट में निकाला जाये तो यह लगभग 3 करोड़ 79 लाख किलोवाट होगा। वहीं पूरे प्रदेश में 31 मार्च, 2017 तक कुल विद्युत उपभोक्ताओं की जो संख्या है, वह लगभग 1 करोड़ 80 लाख है और उनके द्वारा लिया गया कुल स्वीकृत भार लगभग 4 करोड़ 65 लाख किलोवाट है, अर्थात पावर कार्पोरेशन की क्षमता और उपभोक्ताओं द्वारा लिये गये भार के बीच लगभग 1 करोड़ किलोवाट का अन्तर है, ऊपर से इसी सिस्टम पर लगभग 25 प्रतिशत बिजली चोरी का लोड। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बिजली चोरी का लोड भी इसी सिस्टम पर लगभग 1 करोड़ किलोवाट के बराबर होना तय है। ऐसे में अब पूरी तरह यह सिद्ध हो गया है कि पूरा सिस्टम मिस मैच है और उसमें बड़े पैमाने पर नये तरीके से सुदृढ़ीकरण करने की जरूरत है। पावर कार्पोरेशन की क्षमता बहुत कम है, पीक आवर्स में जब उपभोक्ता फुल लोड चलाता है उस दौरान जैसा कि केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण का भी मानना है कि डायवर्सिटी फैक्टर 1 अनुपात 1 होना स्वाभाविक है। ऐसे में प्रदेश की बिजली कम्पनियों को सबसे पहले अपने सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिये अपना भार बढ़ाना होगा, फिर उपभोक्ताओं के भार बढ़ाने की बात होनी चाहिए।

    #avadesh verma UPPCL Lucknow

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading