- नव नियुक्ति राज्यसभा सीक्रेट्री जनरल श्री देश दीपक वर्मा, अध्यक्ष नियामक आयोग के विदाई समारोह में बिजली क्षेत्र के सुधार पर सभी ने रखी अपनी बात
- प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से समारोह में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने नव नियुक्ति सीक्रेट्री जनरल राज्य सभा अध्यक्ष नियामक आयोग केा दी भावभीनी बिदायी।
- नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा ने भविष्य में उपभोक्ताओं के हित सर्वोपरि रखकर आयोग को आगे कार्य करने की दी सलाह।
- उपभोक्ता परिष्द अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदेश के लिये गौरव का विषय है कि उप्र आयोग के अध्यक्ष को राज्य सभा में बनाया गया सीक्रेट्री जनरल
लखनऊ 31 अगस्त। उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा के लिये आयोजित विदाई समारोह व नव नियुक्ति राज्य सभा के जनरल सिक्रेट्री के सम्मान में नियामक आयोग परिसर में आज ऊर्जा क्षेत्र के नियामक आयोग से संबंधित अनेकों उच्चाधिकारियों ने भाग लेकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि आयोग अध्यक्ष ने विगत दिनों अपना इस्तीफा दे दिया था जो आज 31 मार्च से स्वीकार माना जायेगा। श्री देश दीपक वर्मा द्वारा कल दिनांक 1 सितम्बर को भारत की राज्य सभा के सीक्रेट्री जनरल का कार्यभार ग्रहण किया जायेगा। गौरतलब है कि लगभग 4 वर्षों का उनका कार्यकाल प्रदेश के उपभोक्ताओं के हितों लिये मील का पत्थर साबित होगा।

बिदायी समारोह में आमन्त्रित प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से उ0 प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सर्वप्रथम आयोग अध्यक्ष को राज्य सभा का सीक्रेटी जनरल नियुक्ति होने के लिये प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और स्वागत किया। आगे अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के 1 करोड 80 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के हितों में आप द्वारा जिस प्रयास के साथ समय समय पर नये कानून बनाये गये उपभोक्ता सेवा में सुधार हेतु कदम उठाये गये वह बहुत ही सराहनीय है। यह प्रदेश के लिये गौरव का विषय है कि विद्युत अधिनियम 2003 के प्राविधानों के तहत गठित नियामक आयेाग उप्र के चेयरमैन आज अपना पद छोडकर राज्य सभा का सीक्रेट्री जनरल का पद ग्रहण करने जा रहे हैं यह वही राज्य सभा है जहाॅं एक दिन विद्युत अधिनियम 2003 पास हुआ था। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के हितों में हमेशा किसी भी राय या मशवरे की जरूरत होगी तो उपभोक्ता परिषद सदैव आपके सम्पर्क में रहेगा।
बिदायी समारोह को संबोधित करते हुए नियामक आयोग के अध्यक्ष व नव नियुक्ति सेकेट्री जनरल श्री देश दीपक वर्मा ने कहा कि आयोग से मेरी यही अपेक्षा है कि भविष्य में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखकर अपना कार्य आगे बढायेगा। जिससे पद्रेश के विद्युत उपभोक्ताअें में हमेशा आयेाग के प्रति विश्वास बना रहे। साथ ही सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करूॅंगा कि वह पूरी निष्ठा ईमानदारी व पारदर्शिता के तहत उपभोक्ताओं व विद्युत लाइसेंसी के बीच एक सामंजस्य स्थापित कर उपभोक्ता सेवा को आगे बढाये और बिजली कम्पनियेां को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में भी समय समय पर प्राविधानित कानूनों के तहत अपना सहयोग प्रदान करें। । जिससे ऊर्जा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर हो।
नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्ति होने तक उप्र शासन द्वारा नव नियुक्ति अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल सदस्य नियामक आयोग ने अपने सम्बोधन में कहा कि भविष्य में लाइसेंसी व उपभोक्ताओं के बीच आपसी भाईचारा कायम कर एक स्वस्थ परम्परा कायम की जायेगी। आयेाग उपभोक्ताओं के हित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्व आयोग की परम्परा को आगे बढायेगा। जिससे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को कोई समस्या न उठानी पडे।
बिदायी समारोह में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में पूर्व लोकायुक्त जस्टििस श्री एस सी वर्मा पूर्व नियामक आयोग सदस्य श्री आई बी पाण्डेय, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, श्री संजय श्रीवास्तव सचिव नियमाक आयेाग, डा. अमित भार्गव निदेशक टैरिफ , अभिषेक श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक, विद्युत लोकपाल श्री एस के प्रसाद, आयेाग सलाहकार श्री मधूसूदन रायजादा सहित आयेाग व विद्युत लोकपाल के समस्त कार्मिक उपस्थित थें।






