Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    बुक ए स्माइल, कैटो के साथ सबसे बड़े आॅनलाइन निधि संग्रहण में शामिल

    By August 31, 2017 प्रेसनोट No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 477
    • बुक ए स्माइल, कैटो के साथ साझेदारी करते हुए भारत में एनजीओज़ के लिये निधि जुटाने हेतु सबसे बड़े आॅनलाइन कार्यक्रम में सहयोग करता है
    • ‘बुक 6 मिलियन स्माइल’ अभियान के भाग के रूप में एनजीओज़ बुक ए स्माइल से लगभग 60 लाख रूपये की निधि प्राप्त करेंगे

    मुम्बई , बुक ए स्माइल, बुक माय शो की एक चैरिटी (दान) पहल, भारत में एनजीओज़ (गैर-सरकारी संगठन) के लिये सबसे बड़े आॅनलाइन निधि संग्रहण कार्यक्रम हेतु कैटो, आॅनलाइन फंडिंग मंच के साथ सहयोग में शामिल हो गया है। ‘बुक 6 मिलियन स्माइल’ नामक अभियान के हिस्से के रूप में बुक ए स्माइल एनजीओज़ के लिये लगभग 60 लाख रूपये (6 मिलियन) की निधि प्रदान करेगा।

    6 महीने (अगस्त 2017 से जनवरी 2018) की अवधि के इस अभियान का उद्देश्य एनजीओज़ को सशक्त बनाना है। इस अभियान के एक हिस्से के रूप में एनजीओज़ को देश के तमाम ज्वलंत मुद्दों और समस्याओं के समाधान हेतु कैटो पर निधि जुटाना होगा, बुक ए स्माइल हमेशा जुनून के साथ इस दिशा काम करता रहा है। इसमें शामिल हैं- डिजिटल साक्षरता और कौशल निर्माण (लाभदायक रोजगार के स्त्रोत), पशु कल्याण, वरिष्ठ नागरिक, रचनात्मक कला (संगीत, कला, खेल, थिएटर आदि शामिल हो सकते हैं), ग्रामीण विकास और पर्यावरण। पूरे देश के एनजीओज़ 30 सितम्बर 2017 तक के माध्यम से www.bookmyshow.com पर पंजीकरण करा सकते हैं।

    अभियान की अवधि के अंत में अधिकतम निधि जुटाने वाले शीर्ष 6 एनजीओ को 45 लाख रूपये की राशि प्राप्त होगी। प्रत्येक महीने एनजीओ को अलग-अलग मापदण्डों पर परखा जाएगा, वे बुक ए स्माइल से 15 लाख रूपये का वित्त पोषण प्राप्त करेंगे।

    इस अभियान पर अपने विचार साझा करते हुए बुक ए स्माइल प्रमुख, फरज़ाना कामा बालपाण्डे ने कहा, ‘‘पूरे देश के एनजीओस् ने भारत के कुछ सबसे विशिष्ट मुद्दों को सुलझाने के लिए निरंतर काम किया है। हालाकि, अक्सर उनके प्रयास चुनौतियों के सामने कारगर नहीं हो पाते हैं, जिनमें से सबसे सामान्य चुनौति धन और संसाधनों की कमी है। यही कारण है कि बुक ए स्माईल और कैटो एक साथ कार्य करने हेतु साथ आए हैं। हम सभी गैर-सरकारी संगठनों को अपने दम पर धन जुटाने के लिये एक मंच प्रदान करना चाहते हैं, ताकि वे अपने प्रयासों को और अधिक कारगर बनाने में सक्षम हो सकें। बुक ए स्माइल पर हमने उन्हें प्रोत्साहित करने और उनके प्रयासों को पुरस्कृत करने हेतु 60 लाख रूपये तक का वित्त पोषण किया है। वास्तव में हम यह आशा करते हैं कि भारतभर से एनजीओज़ हमारी इस पहल में भाग लेने हेतु आगे आएं।’’

    कैटो के सह-संस्थापक, कुणाल कपूर ने कहा, ‘बुक 6 मिलियन स्माइल्स’, हेतु एनजीओज़ के लिये निधि जुटाने के प्रयास में भारत के सबसे बड़े आॅनलाइन निधि संग्रहण कार्यक्रम के लिये कैटो के साथ काम करने पर हम उत्साहित हैं। इस प्रकार हम उन्हें सशक्त बनाना और इस दिशा में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं। हम आशा करते हैं कि कई एनजीओज़ इस अवसर का लाभ उठाएंगे तथा भारत की कुछ सबसे बड़ी समस्याओं के निदान हेतु हमारे इस प्रयास के तहत हमारे मंच का उपयोग करेंगे।’’
    https://youtu.be/cLjutnnz-eg यहां फरज़ाना कामा बालपाण्डे और कुणाल कपूर की ओर से इस हेतु एक वीडियो संदेश है।

    बुक ए स्माइल के विषय में-
    बुक ए स्माइल (बीएएस) भारत के प्रमुख आॅनलाइन मनोरंजक टिकट ब्राण्ड बुक माय शो द्वारा संचालित एक पहल है। विशेष प्रयासों का समर्थन करने और भारतभर में वंचित लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने की दृष्टि से शुरू की गई यह पहल एक आमंत्रित समुदाय हेतु खेल, सिनेमा, कला, रंगमंच और संगीत जैसी गतिविधियों और अनुभवों को अपने जीवन मंे शामिल करके प्राप्त होने वाले अवसरों पर भरोसा सुनिश्चित करने के लिये कईं ऊर्जाओं का निवेश करती है। बुक ए स्माइल पहल का परिचालन 2014 से किया जा रहा है और बुक माय शो एप्पलिकेशन और वेबसाइट पर भी इसे एकीकृत किया गया है। बुक माय शो के विशाल ग्राहक आधार के साथ यह पहल विशेष कारणों के लिये धन जुटा रही है, जिसके तहत प्रत्येक उपभोक्ता अपनी इच्छानुसार 1 से 5 रूपये तक का योगदान चैरिटी के रूप में प्रति लेनदेन पर कर सकता है। अधिक जानकारी के लिये कृपया https://in.bookmyshow.com/donation/
    पर विजिट करें।

    बुक माय शो के विषय में:
    बुक माय शो, (बिग ट्री इंटरटैन्मेंट प्रा.लि.), भारत का सबसे बड़ा आॅनलाइन मनोरंजक टिकट बुकिंग मंच है, जो उपयोगकर्ताओं को सिनेमा, खेल और लाइव कार्यक्रमों के टिकट अपनी वेबसाइट, मोबाइल एप्पलिकेशन और मोबाइल साइट जैसे आॅनलाइन तरीकों के माध्यम से बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। 1999 में मुम्बई, भारत में स्थापित और 2007 में लांच किया गया, बुक माय शो वर्तमान में देशभर के 400 से अधिक शहरों और महानगरों में अपनी उपस्थिति के साथ लाखों ग्राहकों की मनोरंजन की मांग की पूर्ति कर रहा है।

    कैटो के विषय में-
    वरूण सेठ, ज़हीर एडेनवाला और कुणाल कपूर द्वारा 2012 में स्थापित, कैटो, एशिया का सबसे बड़ा निधि जुटाने वाला मंच है, जिसने विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और उद्योग उपक्रम संबंधी कारणों हेतु 2 लाख से अधिक लोगों से 100 करोड़ से अधिक की निधि जुटाई है। यह सहकर्मी से सहकमी के माध्यम से धन जुटाने की अवधारणा के द्वारा एनजीओज़, काॅर्पोरेट्स और व्यक्तियों को उनके सामाजिक प्रयासों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading