हम लगातार माॅग कर रहे हैं कि सरकार को नैतिकता के आधार पर इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा देना चाहिए। किन्तु भाजपा की यह सरकार इतनी बड़ी घटनाओं की जिम्मेदारी न लेते हुए इसका ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ रही है:
-अजय कुमार लल्लू
लखनऊ 4 सितम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने फर्रूखाबाद के सरकारी अस्पताल में एक माह (20 जुलाई से 20 अगस्त, 2017) के बीच आक्सीजन की कमी से 49 बच्चों की हुई मौत पर जारी एक बयान में कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। सरकार ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज की घटना से कोई सबक नहीं लिया। जनता की प्राथमिक आवश्यकताओं में चिकित्सा जैसी महत्वपूर्ण सेवा में सरकार लगातार लापरवाही बरत रही है जिस कारण प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की कमी के कारण बच्चे असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं।
डीएम की जाॅच रिपोर्ट में आक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतें तथा उनके द्वारा एफआईआर दर्ज कराना कहीं न कहीं सरकारी मशीनरी की पोल खोलता है। हम यह लगातार कह रहे हैं कि सरकार इन घटनाओं से सजग नहीं है। गोरखपुर की घटना से ही हम लगातार माॅग कर रहे हैं कि सरकार को नैतिकता के आधार पर इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा देना चाहिए। किन्तु भाजपा की यह सरकार इतनी बड़ी घटनाओं की जिम्मेदारी न लेते हुए इसका ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ रही है। डीएम तथा सीएमओ को निलम्बित करने तथा हटाने मात्र से इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। बार-बार की ऐसी घटनाएं इस सरकार में बैठे लोगों की अक्षमता, अदूरदर्शिता तथा निरंकुषता को प्रदर्शित कर रही हैं।
इससे यह स्पश्ट रूप से कहा जा सकता है कि यह सरकार बाल हत्यारी है। उसका शासन में बने रहने का कोई हक नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस मामले को जोर-शोर से सदन में तथा जनता के बीच में उठाते हुए प्रदेश की इस भाजपा सरकार की बर्खास्तगी की माॅग करेगी।


हम लगातार माॅग कर रहे हैं कि सरकार को नैतिकता के आधार पर इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा देना चाहिए। किन्तु भाजपा की यह सरकार इतनी बड़ी घटनाओं की जिम्मेदारी न लेते हुए इसका ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ रही है: 




