Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    मनमाने तरीके बिजली दर प्रस्ताव बनाने वाले उच्चाधिकारियों के खिलाफ सरकार उठाये सख्त कदम: उपभोक्ता परिषद

    By September 11, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 539
    • बिजली कम्पनियों द्वारा दाखिल विद्युत दर प्रस्ताव पर उपभोक्ता परिषद का बडा खुलासा
    • बिजली कम्पनियों इस बार ओएनडम के मद में मांगा लगभग 4400 करोड ज्यादा ऐसा क्यों?
    • घाटे में चल रही सरकारी बिजली कम्पनियों ने रिटर्न आफ इक्यूटी के माध्यम से इस बार योगी सरकार में मांगा रू0 1628 करोड का फायदा और उसका खामियाजा भुगतेगी प्रदेश की जनता
    • आज तक किसी सरकार में बिजली कम्पनियों ने नही मांगा फायदा तो इस सरकार में क्यों?

    लखनऊ 11 सितम्बर। प्रदेश के ग्रामीण व कृषि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में अधिकतम 350 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित करके पावर कारपोरेशन ने पूरे प्रदेश में हंगामा कर दिया कि बिजली कम्पनियाॅं बहुत बडे घाटे में चल रही हैं। पावर कारपोरेशन द्वारा वर्ष 2017-18 के लिये लगभग 14000 करोड रू. का गैप दिखाया गया। पूर्व में यह गैप 4 से 5 हजार करोड के बीच में रहता था। उपभोक्ता परिषद ने जब टैरिफ प्रस्ताव में लम्बी छानबीन की तब बेहद चैंकाने वाला मामला सामने आया कि इतना बडा गैप इस बार कैसे कम्पनियों ने प्रस्तावित किया। बिजली कम्पनियाॅं जो पिछले वर्षों में ओएनडम खर्च प्रस्तावित करती थीं इस वर्ष उससे 2 गुना अधिक खर्च प्रस्तावित किया है। वर्ष 2016-17 में नियामक आयोग द्वारा ओएनडम खर्च जहाॅं 3222 करोड अनुमादित किया गया था वहीं इस वर्ष 2017-18 के लिये बिजली कम्पनियों द्वारा कुल ओएनडम 7622 करोड प्रस्तावित किया गया है। अर्थात लगभग 4400 करोड ज्यादा। इसी प्रकार अरबों के घाटे में चल रही बिजली कम्पनियाॅं इस बार रिटर्न आफ इक्यूटी (आरओई) 16 प्रतिशत प्रस्तावित किया है यानि कि लगभग 1628 करोड फायदा माॅंगा है। प्रदेश की बिजली कम्पनियाॅं जो अपने आप को सरकारी कम्पनी कहलाती हैं आज तक के इतिहास में कभी भी रिटर्न आफ इक्यूटी नही मांगा लेकिन इस बार मा0 योगी सरकार में क्या हो गया कि सरकारी बिजली कम्पनियाॅं लगभग 1628 करोड फायदा मांगकर प्रदेश के उपभोक्ताओं पर बोझ डाल रही हैं। इस मनमानी कार्यवाही पर उपभोक्ता परिषद ने मा. मुख्यमंत्री जी से कठोर कार्यवाही की मांग उठायी है।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पावर कारपोरेशन द्वारा दाखिल कुल एआरआर लगभग 70460 करोड का है। अब प्रदेश की आम जनता अंदाजा लगा सकती है कि एआरआर में इतना बडा गैप कैसे हो गया? उपभोक्ता परिषद प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता है कि इस बार आपकी सरकार में बिजली कम्पनियों के उच्चाधिकारी क्यों मनमाने तरीके से कार्यवाही कर रहे हैं और उपभोक्ताओं पर भार डालने के लिये हर तरकीब अपना रहे है। प्रदेश की बिजली कम्पनियों ने आज तक कभी भी प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण संहिता के प्राविधानों के तहत किसी भी व्यवधान व उपभोक्ता सेवा में विफल होने पर उपभोक्ताओं को मुआवजा नही दिया गया है। और आज वर्तमान सरकार मंे फायदा मांग रही है। विगत दिनों केन्द्र सरकार की रेटिंग में सी ग्रेड की श्रेणी में चिन्हित हुयी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज तक विद्युत उपभोक्ताओं की सेवा बिजली कम्पनियों ने किस प्रकार की होगी।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि केवल ओएनडम और रिटर्न आफ इक्यूटी के मद मंे 6000 करोड रू0 एआरआर में अतिरिक्त मांगा है अगर इसे हटा दिया जाये तो स्वतः ग्राीमण व किसानों की विद्युत दरों में शून्य विद्युत बढोत्तरी होगी।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading