- अपनी माँगों को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय परिसर मे चल रहे आमरण अनशन को मा. मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद खत्म कर दिया गया
- 4000 माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशकों के समायोजन का प्रस्ताव बनाकर सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया
आज कम्प्यूटर अनुदेशकों को बड़ी राहत भरी खबर मिली, लगातार दस दिन से चल रहा आमरण अनशन आज मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद खत्म कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साजदा पंवार ने बताया कि आज धरने के 10 वें दिन माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने कार्यालय कक्ष (एनेक्सी भवन) में शाम 5 बजे संगठन के प्रतिनिधि मण्डल के साथ बैठक की।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कम्प्यूटर अनुदेशकों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुये कहा कि कम्प्यूटर जैसी महत्वपूर्ण शिक्षा के लिये स्थायी शिक्षक की व्यवस्था होनी चाहिये। जिसके लिये उन्होेंनेे अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को निर्देशित किया कि प्रदेश के 4000 माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशकों के समायोजन का प्रस्ताव बनाकर सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाये। माननीय मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय का स्वागत करते हुये धरने को स्थगित किया और आमरण अनशन पर बैठे कम्प्यूटर अनुदेशकों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य विधान परिषद मा. देवेन्द्र प्रताप सिंह , मा. केदारनाथ सिंह तथा शिक्षक विद्यायक मा. चेतनारायण सिंह ने आमरण अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
संगठन के प्रतिनिधि मण्डल के रुप में संरक्षक मा. चेतनारायण सिंह जी (सदस्य विधान परिषद), भारतीय जनता पार्टी के सदस्य विधान परिषद मा. देवेन्द्र प्रताप सिंहऔर मा. केदारनाथ सिंह, अध्यक्ष सुश्री साजदा पंवार, महामंत्री अनिरुद्ध पाण्डेय, प्रवक्ता पुण्य प्रकाश त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष गाजियाबाद कु. वर्षा रानी उपस्थित थे।।







