Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    उपभोक्ता परिषद की लड़ाई रंग लाई, पावर कार्पोरेशन ने अपने ARR को किया संशोधित

    By September 17, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 620
    • बिजली दर व्यापक बढ़ोत्तरी प्रस्ताव में नया पेंच, मामला उलझा।
    • बिजली कम्पनियों के कुल ए0आर0आर0 70461 करोड़ में कमी कर उसे किया 66078 करोड़।
    • राजस्व गैप में 3359 करोड़ की कमी औसत विद्युत आपूर्ति लागत में भी लगभग 17 पैसे की कमी।
    • पहले कुल बिजली खरीद की लागत रू0 4.11 प्रति यूनिट अब वह पहुंची रू0 3.90 प्रति यूनिट।
    • उपभोक्ता परिषद ने उठायी मांग रिटेल टैरिफ प्रस्ताव में हो बदलाव, ग्रामीण व किसानों की व्यापक बिजली दर बढ़ोत्तरी प्रस्ताव हो वापस।
    लखनऊ 17 सितम्बर। बिजली कम्पनियों द्वारा दाखिल मल्टी इयर टैरिफ (एमवाईटी) एआरआर व व्यापक बिजली दर बढ़ोत्तरी प्रस्ताव पर उपभोक्त परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा की लड़ाई रंग लायी। बिजली कम्पनियों को महंगी बिजली ओएण्डएम अधिक एआरआर रिलायन्स सहित अन्य उत्पादन गृहों की फिक्स कास्ट को कम करने के मुद्दे पर झुकना ही पड़ा। अंततः पावर कार्पोरेशन को अपने पूरे एआरआर को संशोधित करना पड़ा दो दिन पहले वर्ष 2017-18 के लिये बिजली कम्पनियों ने पूर्व में नियामक आयोग में दाखिल कुल एआरआर 70461 करोड़ में रू0 4383 करोड़ कम करके अब रू0 66078 करोड़ कर दिया गया है।
    बिजली कम्पनियों द्वारा पहले वर्ष 2017-18 के लिये राजस्व गैप 19616 करोड़ दिखाया गया था, अब उसमें 3359 करोड़ की कमी करके 16257 करोड़ कर दिया गया है। बिजली कम्पनियों द्वारा पूर्व में उपभोक्ता छोर पर निकाली गयी औसत विद्युत आपूर्ति कास्ट जो पहले रू0 7.14 प्रति यूनिट प्रस्तावित किया गया था, उसमें बदलाव कर अब उसे रू0 6.97 प्रति यूनिट कर दिया गया है। इसी प्रकार बिजली कम्पनियों द्वारा पहले जो वर्ष 2017-18 के लिये कुल बिजली खरीद की कुल आवश्यकता 128908 करोड़ मिलियन यूनिट व उसकी कुल लागत रू0 52919 करोड़ व औसत कास्ट रू0 4.11 प्रति यूनिट प्रस्तावित की गयी। अब उसे बदलकर कुल बिजली की आवश्यकता 123808 मिलियन यूनिट व कुल लागत 48269 करोड़ प्रस्तावित की गयी है और औसत लागत रू0 3.90 प्रति यूनिट अर्थात लगभग 21 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गयी। जो यह सिद्ध करता है पूर्व में बिजली कम्पनियों ने मनमाने तरीके से एआरआर में आंकड़े बढ़ाकर ग्रामीण व किसानों की दरों में अधिकतम 350 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि अब यह सिद्ध हो गया है कि आंकड़े मनगढ़ंत थे जिसे उपभोक्ता परिषद के व्यापक विरोध के बाद बदलना पड़ा। ऐसे में उपभोक्ताओं पर साजिश करने वाले पावर कार्पोरेशन के उच्चाधिकारियों के खिलाफ सरकार को कठोर कदम उठाते हुए बढ़ोत्तरी प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना चाहिए।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली कम्पनियों द्वारा 2 दिन पहले संशोधित एआरआर में पहले जो कुल बिजली बेची जानी थी, उसे 98694 मिलियन यूनिट प्रस्तावित किया गया था। अब उसे घटाकर 94795 मिलियन यूनिट कर दिया गया है। पावर कार्पोरेशन का मानना है कि वर्ष 2017-18 में लगभग 6 माह बीत गया है। इसलिये जो नये उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य 1 करोड़ 23 लाख रखा गया था, उसे घटाकर 50 लाख कर दिया गया है। पावर कार्पोरेशन ने अपने ओएण्डएम खर्च 76222 करोड़ में 203 करोड़ की कटौती करते हुए उसे अब 7419 करोड़ प्रस्तावित किया गया है। जो यह सिद्ध करता है कि पावर कार्पोरेशन को उपभोक्ता परिषद के विरोध के आगे पूरे एआरआर को बदलना पड़ा ।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि औसत विद्युत आपूर्ति कास्ट में कमी व राजस्व गैप में 3359 करोड़ की कमी से यह सिद्ध हो गया है कि अब पावर कार्पोरेशन को अपने पूरे रिटेल टैरिफ प्रस्ताव को पुनः संशोधित करते हुए ग्रामीण व किसानों की व्यापक बिजली वृद्धि को वापस लेना चाहिए। अभी भी बिजली कम्पनियों द्वारा दाखिल संशोधित एआरआर में अनेकों आंकड़े मनगढ़ंत है। बिजली कम्पनियों द्वारा आरओई के रूप में जो लगभग 1628 करोड़ का फायदा मांगा गया है, उसे शून्य करना चाहिए और साथ ही ओएण्डएम खर्च में अभी भी लगभग 3 हजार करोड़ अधिक दिखाये गये हैं। उसका मुख्य कारण गलत तरीके से प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कराना एक मात्र लक्ष्य है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading