Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    नई व्यवस्था से बिजली कम्पनियों की जवाबदेही तय, विद्युत आपूर्ति को लेकर अब खुलेगी पोल

    By September 28, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 615
    • 3 मिनट के ऊपर जिला, तहसील व ग्रामीण के सभी फीडरों पर विद्युत व्यवधान की सूचना को बिजली कम्पनियेां को आयोग को सौंपना होगा जिसे केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा बाद में किया जायेगा प्रकाशित
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने नई व्यवस्था पर आयोग द्वारा रोड मैप तैयार करने को लेकर नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल से की मुलाकात 
    • आयोग अध्यक्ष का आश्वासन भारत सरकार के आदेश को लागू कराने के लिये आयेाग जल्द करेगा रोड मैप
    • भारत सरकार द्वारा जारी आदेश विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 57 के तहत हुआ है जारी इसलिये भविष्य में अब उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान पर हर हाल में कम्पनियों को देना होगा मुआवजा

    लखनऊ 28 सितम्बर। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण भारत सरकार की पावर फार आल विंग द्वारा अब प्रदेश की बिजली कम्पनियों के ऊपर जवाबदेही तय करने के लिये एक नयी व्यवस्था बनाने का आदेश दिया है। जिसके तहत सभी बिजली कम्पनियों को अब हर शहर, तहसील और जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लिये एक रिलायबिल्टी इंडेक्स जारी करना होगा जिसमें 3 मिनट, 5 मिनट व 10 मिनट के ऊपर सभी बिजली व्यवधान का ब्यौरा उसमें फीडर वाइज दर्ज होगा। जिसके लिये प्रदेश के विद्युत नियामक आयोगों को एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर बिजली कम्पनियों से पूरी सूचना तलब करनी होगी। और जिसे केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा आम जनता के लिये प्रकाशित भी किया जायेगा।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व सप्लाई कोड रिव्यू पैनल के सदस्य श्री अवधेश कुमार वर्मा ने आज इस मुददे पर भारत सरकार द्वारा जारी नयी व्यवस्था को लागू कराने के संबंध में आदेश की प्रति लेकर उप्र विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल से मुलाकात की और उनसे अविलम्ब एक कार्य येाजना भारत सरकार के आदेशानुसार तैयार करने की मांग उठायी। चूॅंकि यह पूरा आदेश भारत सरकार द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 57 बिजली कम्पनियों के परफारमेन्स के मानक के क्रम में लागू किया गया है। ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली व्यवधान को तय समय से न दूर करने पर मुआवजा भी देना होगा। और जो आसानी से उपभोक्ताओं को मिल सकेगा।
    नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के आदेश को लागू कराने के लिये जल्द ही नियामक आयोग द्वारा एक रोड मैप तैयार किया जायेगा और सभी बिजली कम्पनियों से 3 मिनट के ऊपर विद्युत व्यवधान की पूरी सूचना प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के तहत ग्रामीण, शहर, जिला मुख्यालय व तहसील स्तर की तलब की जायेगी।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि भारत सरकार के आदेशानुसार यह व्यवस्था वर्ष 2017-18 से ही लागू की जानी है। निश्चित तौर पर यह व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश की बिजली कम्पनियों की विद्युत आपूर्ति की सच्चाई का खुलासा होगा। और यह भी तय होगा कि प्रदेश की बिजली कम्पनियों की विद्युत आपूर्ति की क्वालिटी क्या है? देश के अनेकों राज्यों मे नियामक आयोग इसकी मानीटरिग कर रहा है अब उप्र का विद्युत नियामक भी इस पूरे मामले की मानीटरिंग करेगा।

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading