लखनऊ 11 अक्टूबर। दारूल सफा बी ब्लॉक में चंदशेखर स्मारक ट्रस्ट आजमगढ़ द्वारा आयोजित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
लोकनायक जयप्रकाश की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद लोकतंत्र सेनानी श्री यशवंत सिंह पूर्व मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा जयप्रकाश जी का लोकतान्त्रिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में उनका योगदान अमूल्य है। निस्वार्थ सेवा में विस्वाश करते थे आपातकाल के समय जनता की बुलंद आवाज बंद भारत में पुन: लोकतंत्र की प्राण -प्रतिष्ठा किया। लोकनायक के जन्मदिन से देश को जनता खासकर युवकों को प्रेरणा मिलती है की सदैव निरंकुश शासन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए देश की आजादी के समय लड़ाई के नायक जयप्रकाश रहे और आजादी के बाद कांग्रेस की तानाशाही और भ्रष्टाचार को समाप्त किया।
जयप्रकाश से प्रेरणा लेकर समाज में आने वाली नई पीढ़ी युवा अपनी शक्ति को देश बनाने में लगाये। भारतीय राजनीति की दिशा बदलने वाले लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर श्रद्धांजलि। कार्यक्रम में श्री अभिमन् ,रामसेवक यादव ,राम दुलारे राम, सुभाष सिंह, कक्कू,जगदीश राय, लाल बहादुर सिंह चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य सहित भारी संख्या में रहे।