Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    उपभोक्ताओं के यहां लगेगा स्मार्ट मीटर फिर साधारण मीटर खरीदने पर कम्पनियां आमादा क्यों ?

    By October 23, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 642
    • कम्पनियों में मीटर खरीद की होड़ पर उपभोक्ता परिषद पहुंचा नियामक आयोग, आयोग अध्यक्ष श्री एसके अग्रवाल व उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष की लम्बी बैठक।
    • उपभोक्ता परिषद ने आयोग के सामने रखा तथ्य कहा उदय अनुबन्ध के तहत कम्पनियों ने बिजली दर प्रस्ताव में आयोग से कहा कि किसानों को छोड़कर 200 यूनिट प्रतिमाह से अधिक खपत करने वाले सभी उपभोक्ताओं के यहां लगेगा स्मार्ट मीटर फिर साधारण मीटर खरीदने पर कम्पनियां क्यों हैं आमादा?
    • बिजली कम्पनियां पहले तय करें उपभोक्ताओं के परिसर पर लगेगा कौन सा मीटर? फिर फेज वाइज क्वालिटी चेक के आधार पर करें मीटर की खरीद।
    • पावर कार्पोरेशन ने पूर्व में जिन मीटर निर्माताओं पर उठायी उंगली आज उन्हीं से हो रही है भारी खरीद।
    • प्रदेश में स्मार्ट मीटर के लिये बिना इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किये केन्द्र की एजेन्सी द्वारा 40 लाख स्मार्ट मीटर खरीद का आर्डर अन्तिम दौर में।
    लखनऊ 23 अक्टूबर। उप्र में जहां बिजली कम्पनियां अनमीटर्ड उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने हेतु नियामक आयोग आदेश के क्रम में शत-प्रतिशत मीटरिंग के लिये मीटर खरीद पर आमादा हैं जबकि यह सतत प्रक्रिया है। इसे फेज वाइज खरीद कर लगवाना चाहिए जिससे क्वालिटी चेक होती रहे, लेकिन यहां क्वालिटी के मामले पर पूरी तरह उदासीनता बरती जा रही है, मीटर खरीद के हाई प्रोफाइल मामले पर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आज नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एसके अग्रवाल से मुलाकात कर लम्बी चर्चा की। उपभोक्ता परिषद द्वारा आयोग के सामने यह मुद्दा उठाया गया कि उदय अनुबन्ध के तहत बिजली कम्पनियों द्वारा आयोग में जो विद्युत दर प्रस्ताव के साथ एआरआर सौंपा गया है उसमें यह कहा गया है कि किसानों को छोड़कर सभी विद्युत उपभोक्ता जिनकी खपत 500 यूनिट प्रतिमाह से ऊपर है उनके यहां 30 जून, 2018 तक स्मार्ट मीटर लगा दिये जायेंगे और जिन उपभोक्ता की खपत 200 यूनिट प्रतिमाह के ऊपर है उनके यहां 31 मार्च 2020 तक स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे। वहीं दूसरी ओर बिजली कम्पनियां अब तक लगभग 48 लाख मीटर खरीद व लगाने का आर्डर दे चुकी हैं। लगभग इतने ही मीटर खरीद व लगाने की निविदा प्रक्रिया में है और वहीं दूसरी तरफ केन्द्र सरकार की एजेन्सी एनर्जी एफिशियन्सी सर्विसेज लिमिटेड (ईईसीएल) ने भी उ0प्र0 के लिये 40 लाख स्मार्ट मीटर खरीदने का आर्डर भी अन्तिम दौर में है। जिसकी कीमत लगभग 1320 करोड़ आयेगी। सवाल यह उठता है कि सबसे पहले बिजली कम्पनियां यह तय कर लें कि उन्हें उपभोक्ताओं के परिसर पर कौन सा मीटर लगाना है। यदि किसानों को छोड़कर 200 यूनिट से ऊपर खपत करने वाले सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर ही लगाना है तो दूसरी तरफ बिजली कम्पनियां साधारण इलेक्ट्रानिक मीटर खरीद पर क्यों आमादा हैं? क्या आये दिन उप्र में मीटर लगते और बदलते रहेंगे?
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने आयोग के सामने यह भी रखा कि पूर्व में पावर कार्पोरेशन द्वारा अनेकों मीटर निर्माता कम्पनियों की जांच करायी गयी उनके खिलाफ रिर्पोट आई, उन्हें ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया गया और अन्ततः कम्पनियों के साथ सांठ-गांठ कर ब्लैकलिस्टिंग की कार्यवाही को दबा दिया गया और आज उन्हीं दागदार कम्पनियों से बिजली कम्पनियां मीटर खरीदने पर आमादा हैं।
     उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने 40 लाख स्मार्ट मीटर खरीद पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि देश के लगभग 12 राज्यों असम, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पाण्डुचेरी, महाराष्ट्र व चण्डीगढ़ में स्मार्ट मीटर के पायलट प्रोजेक्ट दिये गये हैं, जिन्हें जून 2017 में पूर्णतया उपयोग में आना था लेकिन आज तक पूर्णतया चलन में नहीं आया। वहीं दूसरी ओर उप्र में स्मार्ट मीटर लगाने के इन्फ्रास्ट्रक्चर तो नहीं तैयार हुआ लेकिन 40 लाख स्मार्ट मीटर की निविदा अन्तिम चरण में है। वह भी माॅडम बेस पर आधारित है। जबकि देश के दूसरे राज्य पूरी तरह रेडियो फ्रीक्वेन्सी माडल पर काम कर रहे हैं। माॅडम बेस सिस्टम में हर मीटर के अन्दर मोबाइल की भांति एक सिम लगेगा। वर्तमान में मोबाइल नेटवर्क का क्या हाल है? यह राम ही मालिक हैं।
    नियामक आयोग अध्यक्ष ने पूरे मामले पर उपभोक्ता परिषद को आश्वासन दिया कि आयोग पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है समय आने पर उचित निर्णय लेगा।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading