Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    एसिड पीड़ित महिलाओं पर बनी फिल्म ‘अस्तित्व‘ की सीडी लांच

    By October 27, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570

    ‘अस्तित्व‘ फिल्म का निर्देशन एवं लेखन श्री आदिल पारी ने और फोटोग्राफी का निर्देशन सैयद कुदरत अली ने किया

    लखनऊ 27 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज एसिड पीड़ित महिलाओं पर बनी फिल्म ‘अस्तित्व‘ की सीडी लांच की। उन्होंने कहा कि समाज के अवांछित तत्वों द्वारा महिलाओं व किशोरियों पर एसिड़ से हमला अपराधिक और अमानवीय कृत्य है। दोषियों को कड़ा दण्ड मिलना चाहिए। जो एसिड़ पीड़िता हैं उनके साथ दयाभाव या कोरी सहानुभूति दिखाने की जगह उनके स्वाभिमान की रक्षा करनी चाहिए। उन्हें आत्मनिर्भर और सहयोगी बनाने का काम करना चाहिए।

    इस ‘अस्तित्व‘ फिल्म का निर्देशन एवं लेखन श्री आदिल पारी ने और फोटोग्राफी का निर्देशन सैयद कुदरत अली ने किया। इसमें प्रीति शुक्ला, कृष्ण कुमार तथा शिवम राय ने प्रभावशाली भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माण वाच इण्डिया प्रोडक्सन है जबकि इसका मीडिया पार्टनर मीडिया फोटोग्राफर क्लब, लखनऊ है।

    मीडिया फोटोग्राफर क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष श्री एसएम पारी ने बताया कि श्री अखिलेश जी के मुख्यमंत्रित्वकाल में ही एसिड पीड़िताओं की आर्थिक मदद हुई और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया गया। दो पीड़िताओं का उन्होंने इलाज भी कराया। एसिड पीड़ित महिलाओं द्वारा गोमतीनगर में शीरोज काफे संचालित किया जा रहा है। इसके लिए स्थान श्री अखिलेश जी ने ही मुहैया कराया था। उनके प्रति आभार प्रकट करने के लिए आज फिल्म यूनिट ने उनसे भेंट की।

    इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव जी के साथ सर्वश्री अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

    किसानों को उनकी फसल का समर्थन मूल्य देने में आनाकानी से भाजपा का किसान विरोधी चरित्र उजागर हुआ

    लखनऊ 27 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पेराई सत्र 2017-18 के लिए गन्ना खरीद का राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) 10 रूपए प्रति कुन्तल बढ़ाने की घोषणा की है। यह किसानों के साथ अन्याय है। भाजपा सरकार की किसानों के साथ धोखेबाजी की यह पहली बानगी नही है। इससे पूर्व वह कर्जमाफी के मामले में भी किसानों के साथ विश्वासघात कर चुकी है।

    भाजपा प्रारम्भ से ही पूंजीघरानों की पोषक पार्टी रही हैं। किसान, गरीब, गांव कभी उसकी प्राथमिकता में नहीं रहे हैं। गरीब किसान का एक लाख तक कर्ज माफ करने में उसने हेराफेरी की जबकि बड़े व्यापारिक घरानों के करोड़ों रूपए के कर्ज माफ कर दिए गए। किसानों को उनकी फसल का उचित और लाभप्रद मूल्य देने में आनाकानी से भाजपा का किसान विरोधी चरित्र उजागर हो गया है।

    उन्होंने कहा जहां तक समाजवादी पार्टी का सवाल है, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों को एक मुश्त 40 रूपए प्रतिकुन्तल की मूल्यवृद्धि की थी। गन्ना किसानों के बकाये की अदायगी में भी समाजवादी सरकार ने डिफाल्टर चीनी मिलों के खिलाफ कड़े कदम उठाए थे। इसके फलस्वरूप गन्ना किसानों को अपनी फसल जलाने की जरूरत नहीं पड़ी थी। मिल के गेट पर घटतौली पर भी अखिलेश जी ने रोक लगाई थी। चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश का अपना शानदार रिकार्ड रहा है।

    श्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में नई चीनी मिल बनाई। मेहिउद्दीनपुर (मेरठ) एवं पुवायां (शाहजहांपुर) चीनी मिलें बंद पड़ी थी, उन्हें चालू कराया। समाजवादी सरकार के समय गन्ना किसानों को ज्यादा कीमत के साथ खाद, कीटनाशक की सहज उपलब्धता थी। भाजपा ने गन्ना किसानों को अपने निर्णय से और ज्यादा परेशानी में डाल दिया हैं। 10 रूपए की मूल्यवृद्धि का निर्णय किसानों का अपमान है।

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading