Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    कम्पनी ने 1029 मीटर ऐसी जगह लगाए, जिनके पास नहीं था बिजली कनेक्शन!

    By October 31, 2017Updated:October 31, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 494
    • प्रदेश में 68 लाख अनमीटर्ड विद्युत उपभेाक्ताओं के यहाॅं बिजली कम्पनियों द्वारा मीटर लगाने की प्रक्रिया पर उपभोक्ता परिषद का बडा खुलासा, 1 मीटर निर्माता कम्पनी ने लगभग 1029 ऐसे परिसर पर ठोक दिया मीटर जिनके पास नही था बिजली कनेक्शन
    • जिनके यहाॅं लगना 3 फेस उनके यहाॅं लगा दिया सिंगल फेस जिनका हो गया स्थायी विच्छेदन उनके यहाॅ भी लग गया मीटर
    • उपभोक्ता परिषद ने कहा जल्दबाजी में मीटर खरीद का हर्ष बता रहा है कि विभाग के तराजू के साथ हो रहा है खिलवाड कहीं यह योजना हो न जाये फ्लाप
    • उपभोक्ता परिषद ने पूरे मामले को आयोग अध्यक्ष के सामने उठाया हस्तक्षेप की उठायी मांग
    • मीटर की गुणवत्ता पर फिर उपभोक्ता परिषद ने उठायी मांग प्रभावी योजना की सफलता के लिये पारदर्शिता जरूरी

    ‘एक मीटर निर्माता कम्पनी को फैजाबाद में लगभग 20 करोड का मीटर खरीद व लगाने का आर्डर मिला’

    लखनऊ 31 अक्टूबर। प्रदेश में 68 लाख अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं के यहाॅं प्रदेश की बिजली कम्पनियों द्वारा मीटर खरीद व लगाने के लिये लगभग 400 से 500 करोड का आर्डर हा चुका है। जिसको लेकर उपभोक्ता परिषद लगातार यह बात उठा रहा है है कि इस संवेदनशील मुददे पर बिजली कम्पनियेां को गहनता से प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करनी होगी जिससे मीटर की गुणवत्ता व लगाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उपभोक्ता परिषद आज जो खुलासा करने जा रहा है उससे बिजली कम्पनियों के उच्चाधिकारियों के होश उड जायेंगे।
    एक मीटर निर्माता कम्पनी को फैजाबाद में लगभग 20 करोड का मीटर खरीद व लगाने का आर्डर मिला। विगत दिनों फैजाबाद के बिजली अभियन्ताओं द्वारा मीटर निर्माता कम्पनी एवं अपने उच्चाधिकारियों को यह अवगत कराया गया कि मीटर कम्पनी द्वारा अब तक जो 12285 मीटर उपभोक्ता के परिसरों पर लगाये गये उसमें बडे पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है। लगभग 1029 ऐसे परिसरों पर मीटर लगा दिये गये जिनके पास बिजली का कनेक्शन ही नही था। और 124 निजी नलकूप व 57 औद्योगिक परिसरों पर जहाॅ पर 3 फेस मीटर लगना था वहाॅं सिंगल फेस मीटर लगा दिया। यह तो एक उदाहरण मात्र है। जो स्वतः यह सिद्ध कर रहा है कि जिन मीटर निर्माता कम्पनियों को मीटर लगाने का आदेश दिया गया है वह कितनी गंभीरता से काम कर रही हैं? ऐसा भी खुलासा हुआ है जिन उपभोक्ताओं का स्थायी विच्छेदन हो चुका है वहाॅं भी मीटर लगा दिया गया है।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज इस पूरे मामले को नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल को भी अवगत करा दिया गया है किस प्रकार मीटर निर्माता कम्पनियाॅं आम जनता के साथ खिलवाड कर रही हैं गौरतलब है कि यह वही मीटर निर्माता कम्पनी है। विगत में जिसके मीटर में जम्पिंग की शिकायत लखनऊ लेसा में सामने आयी थी और पूरे मामले पर नियामक आयेाग द्वारा जाॅंच कर रिपोर्ट तलब की गयी थी। अन्ततः मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उपभोक्ता परिषद लगातार यह बात उठा रहा है कि मीटर लगाना एक सतत प्रक्रिया है यदि जल्दबाजी में बिजली कम्पनियाॅं मीटर खरीद कर लगाने का अभियान चलायेंगी तो उसका हर्ष यही होगा जो फैजाबाद में सामने आया है। अन्ततः कहीं ऐसा न हो जाये कि यह पूरी योजना ही फ्लाप साबित हो  जाये।
    आयेाग अध्यक्ष ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और कहा आयेाग इस पर उपभेाक्ताओं के हित में जरूरी कदम उठायेगा।
     उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि मीटर विभाग का तराजू है उसे सही होना अति आवश्यक है जब तक उसकी गुणवत्ता उच्च कोटि की नही होगी विभाग को हानि होती रहेगी। सबसे बडा सवाल यह है कि उप्र सरकार की सबसे महत्वाकाॅंक्षी येाजना जिस पर पावर कारपोरेशन प्रबन्धन लगातार मानीटरिंग कर रहा है उसका यह हाल है तो आनेवाले समय में प्रदेश में जो करोडों रू. के मीटर स्थापित हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता की पारदर्शिता कैसे सुनश्चिित होगी यह राम ही मालिक।

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading