Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    2 अक्टूबर 18 तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

    By August 4, 2017Updated:August 5, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    BJP misson clean
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 530
    • अभिनेता अक्षय कुमार को उप्र में स्वच्छ भारत मिशन का ब्राण्ड एम्बेस्डर बनाते हुए फिल्म ‘टाॅयलेट एक प्रेम कथा’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा
    • केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को जनान्दोलन बनाकर सफल बनाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार संकल्पबद्ध है: मुख्यमंत्री
    लखनऊ: 4 अगस्त, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि स्वच्छता को अपनाकर ही स्वस्थ समाज व राष्ट्र की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। स्वच्छता व्यक्तिगत नहीं बल्कि समाज के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनाना, उसे प्रोत्साहित करना और साफ-सफाई में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को जनान्दोलन बनाकर सफल बनाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। सभी की सहभागिता से हम स्वच्छ भारत मिशन को उत्तर प्रदेश में सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्रों ने हमेशा से स्वच्छता को विशेष महत्व दिया है।
    मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां द मिलेनियम स्कूल में हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित ‘यू0पी0 में स्वच्छता का शंखनाद’ कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक है कि जनसहभागिता प्राप्त करते हुए स्वच्छता कार्यक्रम को एक जन आन्दोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए। यह तभी सम्भव है जब समाज का प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक अपनी क्षमता के अनुरूप इस कार्य में सहयोग प्रदान करे।
    योगी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन का जो अभियान चलाया है उसके लिए राज्य सरकार पूरी गम्भीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गंगा जी को स्वच्छ करने के लिए गंगा जी के किनारे बसे 1627 गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) किया गया है। राज्य सरकार 31 दिसम्बर, 2017 तक 30 जनपदों को खुले में शौच से मुक्त करेगी। इसके साथ ही 02 अक्टूबर, 2018 में गांधी जयन्ती तक सम्पूर्ण प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाएगा। ऐसे कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संगठन और मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि फिल्म अभिनेता श्री अक्षय कुमार व अभिनेत्री सुश्री भूमि पेडनेकर ने अपनी कला का सदुपयोग करते हुए ‘टाॅयलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म के माध्यम से जो संदेश दिया है व सभी के लिए प्रेरक है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज की संवेदना को एक नई दिशा देगी। ऐसी फिल्में समाज की बुराईयों को दूर करने में मदद कर सकती है। उन्होंने इस अवसर पर फिल्म को टैक्स फ्री करने व श्री अक्षय कुमार को उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन का ब्राण्ड एम्बेस्डर बनाने की घोषणा भी की।
    मुख्यमंत्री जी ने स्कूल के विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम वर्ष में 100 घण्टे तथा सप्ताह में दो घण्टे श्रमदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि शपथ लेने के बाद स्वच्छता की शपथ 100 और लोगों को भी दिलाएं, इससे स्वच्छता अभियान के मिशन को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। इस मौके पर अभिनेता श्री अक्षय कुमार ने शौचालय के महत्व को बताते हुए ‘टाॅयलेट का जुगाड़’ गीत भी प्रस्तुत किया, जिसके बोल ‘भय्या धाड़, धाड़, धाड़ कर ले अब तो टाॅयलेट का जुगाड़’ हैं।
    इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज श्री चंचल कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, हिन्दुस्तान समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक श्री शशि शेखर, सम्पादक श्री कृष्णकान्त उपाध्याय सहित विद्यालय के अध्यापकगण व बड़ी संख्या मंें छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

    # BJP misson clean

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading