लखनऊ 27 अगस्त। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुन्देलखण्ड के जनपदों एवं लखनऊ के भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों एवं विद्यार्थी परिषद के प्रमुख युवाओं ने पूर्व मंत्री श्री बादशाह सिंह की प्रेरणा से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करायी। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा. आरपी त्रिपाठी एवं श्री छोटेलाल चौरसिया, महामंत्री एवं प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, सचिव श्री श्रोत गुप्ता, श्री हरिओम कठेरिया आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता खराब मौसम में बुन्देलखण्ड से चलकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं इससे युवाओं के प्रति भाजपा ने जो हताशा पैदा किया है वह साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में युवा हताश हैं और भाजपा के प्रति जो हताशा है उसके विरूद्ध लामबन्द होकर आये हैं। उन्होने कहा कि आप सभी लोग राहुल जी के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने लिए आये हैं आप लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा और आपके सम्मान और ताकत को हम सभी जाया नहीं होने देंगे।
पूर्व मंत्री श्री बादशाह सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में हताशा और निराशा व्याप्त है। किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और हर वर्ग पीडि़त है। उन्होने कहा कि आप लोगों की भावनाओं का कांग्रेस पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा और आने वाले समय में बुन्देलखण्ड से एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।
श्री मदान ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री राना संग्राम सिंह, श्रीमती अतुल सिंह, मनोज सिंह, राजा भारती, अखिल त्रिपाठी, शेखर कौशल गुप्ता, चुलबुल शुक्ला, श्रीमती आशा यादव, श्रीमती सीमा सिंह, गगन प्रकाश सिंह, राकेश प्रताप सिंह, श्रीमती कृष्णा गुप्ता, गौरव सिंह, रिंकू सिंह, निखिल त्रिपाठी, श्रीमती मीना सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा एवं महिलाएं शामिल रहीं।
दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
लखनऊ 27 अगस्त। उप्र युवा कांग्रेस कार्यालय पर आज बख्शी का तालाब एवं सरेाजनीनगर के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं युवा-एनएसयूआई के प्रभारी श्री श्रोत गुप्ता, युवा कांग्रेस के प्रान्तीय महासचिव श्री अखिलेश वर्मा, प्रदेश सचिव श्री विशाल सिंह राजपूत, श्री विशाल तिवारी एवं श्री सोमेश सिंह चौहान मौजूद रहे। शामिल होने वालों को लोकसभा मोहनलालगंज के अध्यक्ष श्री शुभम सिंह द्वारा सदस्यता दिलायी गयी।
आज ही युवा कांग्रेस के कुछ युवाओं को लोकसभा कमेटी में व विधानसभा पदाधिकारी भी बनाया गया है। जिसमें श्री उमेश यादव को विधानसभा अध्यक्ष बख्शी का तालाब, श्री नवनीत जायसवाल को विधानसभा सचिव बख्शी का तालाब, श्री राधा कृष्ण मिश्रा को लेाकसभा उपाध्यक्ष मोहनलालगंज, श्री राजदत्त वर्मा को लोकसभा उपाध्यक्ष मोहनलालगंज, अजीत वर्मा को लोकसभा उपाध्यक्ष मोहनलालगंज एवं श्री अतुल शुक्ला को लोकसभा सचिव बख्शी का तालाब नियुक्त किया गया है।






