Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के ऊपर लगातार बढ़ रहे उत्पीड़न के खिलाफ रिहाई मंच करेगा सम्मलेन

    By February 4, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 493

    11 फरवरी को इन्साफ के लिए संघर्षरत संगठनों और लोगों के लिए किया जायेगा सम्मलेन

    लखनऊ, 04 फरवरी। रिहाई मंच कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद दलितों- पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के ऊपर लगातार उत्पीडन बढ़ रहा है। सत्ता में आने के बाद सहारनपुर से लेकर बलिया तक दलितों के उत्पीड़न का सिलसिला जारी है तो दूसरी तरफ सत्ता संरक्षण में मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं, कासगंज उसी का उदाहरण है, प्रदेश सरकार मानवाधिकार आयोग की नोटिस को दरकिनार करते हुए प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को मुठभेड़ों के नाम दिन दहाड़े हत्या कर रही है। मंच ने कहा कि योगी सरकार पूरे सूबे को दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों का कत्लगाह बना रही है इस खिलाफ 11 फरवरी को इन्साफ के लिए संघर्षरत संगठनों और लोगों का सम्मलेन किया जायेगा।
    मंच ने हरियाणा विश्वविद्यालय के कश्मीरी छात्रों के ऊपर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में कोई सुरक्षित नही है।
    जारी प्रेसनोट में रिहाई मंच प्रवक्ता अनिल यादव ने बताया कि शाहिद आज़मी की शहादत की 8 वीं बरसी पर 11 फ़रवरी को कैफ़ी आज़मी एकडमी निशातगंज, लखनऊ में इन्साफ के लिए संघर्षरत संगठनों और लोगों के साथ रिहाई मंच सम्मलेन करेगा।
    उन्होंने कहा कि भारतीय गणतंत्र को 69 साल पूरे हो गए हैं फिर भी आबादी के एक बड़े हिस्से को न सिर्फ नागरिक मनाने से नकारा जा रहा है बल्कि उनको इंसान होने का भी दर्ज़ा नही दिया जा रहा है, जबकि भारतीय संविधान के प्रस्तावना में ही सबके लिए न्याय की बात कही गयी है और संविधान निर्माताओं का सपना भी यही था की भारतीय गणराज्य का हर नागरिक तक इंसाफ की पहुँच हो। आज जब दलितों-पिछड़ों पर हमले बढ़े रहे हैं, मुसलमानों को राजनीति से प्रेरित हिंसक भीड़ उनके पहचान के आधार पर पीट-पीटकर मार रही है. सरकारें दलित उत्पीड़न और साम्प्रदायिकता के खिलाफ बोलने वालों को देशद्रोही करार देकर जेलों में ठूसने पर उतारूं है. विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को अपना हक मांगने पर मुक़दमे लादे जा रहे हैं। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। तो हम सब की जरुरत है कि हम कतारबद्ध हो।
    उन्होंने कहा कि सहारनपुर से बलिया तक दलित उत्पीड़न का दौर जारी है. एक तरफ भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर पर रासुका लगाकर सरकार उत्पीडन कर रही है तो दूसरी तरफ बलिया में योगी सरकार के सह पर दलितों को गाय चोर हूँ की तख्ती गले में बांधकर, मारते-पीटते हुए घुमाया जाता है. सत्ता संरक्षण में मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को हरियाणा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले आफताब और अजमल पर सांप्रदायिक तत्वों ने हमला किया, जब मामला कश्मीर की मुख्यमंत्री तक पहुंचा तब जाकर एफ़ाइआर दर्ज हुई है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading